By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बुजुर्ग महिलाओं के लिए सहारा बनेगी सरकार, नई समग्र योजना का ड्राफ्ट तैयार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > बुजुर्ग महिलाओं के लिए सहारा बनेगी सरकार, नई समग्र योजना का ड्राफ्ट तैयार
उत्तराखंड

बुजुर्ग महिलाओं के लिए सहारा बनेगी सरकार, नई समग्र योजना का ड्राफ्ट तैयार

Aarti Verma
Last updated: 2026/02/16 at 11:18 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तराखंड की बुजुर्ग महिलाओं का सरकार सहारा बनेगी। इसके लिए योजना का ड्राफ्ट तैयार  किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनेगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से इसके लिए राज्य भर में बुजुर्ग महिलाओं से संवाद कर सर्वे किया जा रहा है।

इसके बाद योजना का ड्राफ्ट तैयार कर नए वित्तीय वर्ष से इसे लागू किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक योजना गरीब, मध्यम और सक्षम तीनों वर्गों की महिलाओं के लिए होगी।

प्रदेश में जरूरतमंद महिलाओं को समाज कल्याण विभाग की ओर से अब तक केवल वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। उनके लिए पोषण या किसी अन्य तरह की मदद की जाए इस पर सरकार मंथन कर रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन महिलाओं के लिए पीएम पोषण योजना के तहत आसपास के स्कूलों में पके गर्म भोजन की व्यवस्था की जा सकती है।

सैनिक बहुल प्रदेश में बड़ी संख्या में वीर नारियां हैं, वहीं आपदा प्रभावित क्षेत्रों की बुजुर्ग महिलाएं हैं, इन महिलाओं से संवाद कर सरकार उनकी जरूरत के हिसाब से मदद करेगी। इसमें यह भी देखा जाएगा कि उनके बच्चे उनकी ठीक से देखभाल कर रहे हैं या नहीं।

बुजुर्ग महिलाओं का होगा सम्मान

देहरादून। प्रदेश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान होगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली इन महिलाओं को देहरादून में सम्मानित किया जाएगा।

सरकार का महिलाओं पर है फोकस

देहरादून। प्रदेश सरकार का महिलाओं पर खास फोकस है। सरकार ने इसी महीन मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को मंजूरी दी। जिसमें अविवाहित, तलाकशुदा, निराश्रित और दिव्यांग एकल महिलाओं को परियोजना में 75 प्रतिशत की सब्सिडी दी गई। जबकि अब नए वित्तीय वर्ष से बुजुर्ग महिलाओं के लिए अन्य योजना शुरू की जा रही है।

सरकार की ओर से देखा जा रहा है कि गरीब, मध्यम और सक्षम वर्ग की बुुजुर्ग महिलाओं के सामने जीवन की चुनौती क्या है। इसे देखते हुए उनकी मदद की जाएगी। इसके लिए राज्य भर में सर्वे चल रहा है। –

रेखा आर्या, मंत्री महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister rekha aarya
Aarti Verma February 16, 2026 February 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article परेड ग्राउंड में भारी संख्या में एकजुट होकर कांग्रेसियों ने किया शक्ति प्रदर्शन
Next Article मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप ‘अतिथि देवो भवः’ के साथ चारधाम यात्रा की तैयारियों शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड November 1, 2026
चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक फंसा, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
breaking November 1, 2026
चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल
उत्तराखंड क्राइम November 1, 2026
साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…
उत्तराखंड क्राइम October 31, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?