By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मैराथन केवल दौड़ नहीं, स्वस्थ समाज का संकल्प: रेखा आर्या
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मैराथन केवल दौड़ नहीं, स्वस्थ समाज का संकल्प: रेखा आर्या
उत्तराखंड

मैराथन केवल दौड़ नहीं, स्वस्थ समाज का संकल्प: रेखा आर्या

Aarti Verma
Last updated: 2026/03/01 at 7:59 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

मैराथन केवल दौड़ नहीं, स्वस्थ समाज का संकल्प: रेखा आर्या

“एक दौड़ सेहत की ओर” मैराथन में खेल मंत्री रेखा आर्या का संदेश— स्वस्थ जीवन ही असली जीत

देहरादून : 1 मार्च, पुलिस लाइन मैदान में आयोजित “एक दौड़ सेहत की ओर” मैराथन कार्यक्रम में उत्तराखंड की खेल मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ उत्तराखंड का निर्माण सरकार की प्राथमिकता है और ऐसी मैराथन केवल दौड़ नहीं, बल्कि समाज को फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आज तकनीक के बढ़ते दखल और भौतिक सुविधाओं में वृद्धि के कारण लोगों की शारीरिक गतिविधियां लगातार सिमटती जा रही हैं।

रेखा आर्या ने कहा कि मोबाइल और डिजिटल जीवनशैली ने हमारी दिनचर्या को आसान जरूर बनाया है, लेकिन इससे शारीरिक सक्रियता कम हुई है। यदि हम प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम या दौड़ को अपनाएं, तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का सशक्त साधन है। राज्य सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीत केवल पदक की नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की होती है।

कार्यक्रम में व्हीलचेयर पर पहुंचे प्रतिभागियों का विशेष उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनका उत्साह उन लोगों के लिए बड़ी प्रेरणा है, जो पूर्णतः सक्षम होने के बावजूद फिटनेस के प्रति लापरवाही बरतते हैं।

इस अवसर पर अमर उजाला के स्थानीय संपादक अनूप बाजपेई, मार्केटिंग हेड विनीत मिश्रा, वरिष्ठ संवाददाता बिशन सिंह बोरा, मार्केटिंग मैनेजर लोकेश शर्मा, पंकज पोखरियाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल

साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister rekha aarrya
Aarti Verma March 1, 2026 March 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
Next Article होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान – मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
उत्तराखंड November 1, 2026
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड November 1, 2026
चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक फंसा, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
breaking November 1, 2026
चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो नकबजन ढेर नहीं, घायल
उत्तराखंड क्राइम November 1, 2026
साइबर अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा, ₹84.70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार…
उत्तराखंड क्राइम October 31, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?