By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: रानी पोखरी लिस्ट्राबाद लॉ कॉलेज बनाने की मांग को लेकर उग्र आंदोलन पुलिस से झड़प ,कई कांग्रेसी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > रानी पोखरी लिस्ट्राबाद लॉ कॉलेज बनाने की मांग को लेकर उग्र आंदोलन पुलिस से झड़प ,कई कांग्रेसी गिरफ्तार
उत्तराखंड

रानी पोखरी लिस्ट्राबाद लॉ कॉलेज बनाने की मांग को लेकर उग्र आंदोलन पुलिस से झड़प ,कई कांग्रेसी गिरफ्तार

Aarti Verma
Last updated: 2026/03/25 at 11:39 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

रिपोर्टर : आरती वर्मा,

रानी पोखरी

रानी पोखरी लिस्ट्राबाद लॉ कॉलेज बनाने की मांग को लेकर उग्र आंदोलन पुलिस से झड़प ,कई कांग्रेसी गिरफ्तार

रानी पोखरी क्षेत्र के लिस्ट्रा बाद में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एनएलयू की स्थापना को लेकर 38 दिनों से चल रहा आंदोलन मंगलवार को अचानक उग्र हो गया। जमीन की नाप जोख के दौरान कांग्रेसियों ने आंदोलनरत ग्रामीणों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि लिस्ट्राबाद में लॉ विश्वविद्यालय की जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। लंबे समय से जमीन को लेकर धरना दे रहे ग्रामीणों का समर्थन करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही मौके पर आंदोलन कर रहे लोगों को समझाने के लिए पहुंचे विधायक बृजभूषण गैरोला और कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल एवं आंदोलन रत ग्रामीण के बीच तीखी नोंक झोंक हो गई। मामले की गंभीरता को देख मौके पर एसडीएम ऋषिकेश योगेश मेहरा ने पुलिस बल के साथ कांग्रेसियों को वहां से बलपूर्वक हटाने का प्रयास किया जिससे पुलिस और कांग्रेसियों के बीच भी झड़प हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल आंदोलनकारी राजेश्वरी देवी अश्वनी बहुगुणा सहित तमाम कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर रायवाला थाना ले जाया गया और बाद में कुछ घंटे के अंतराल के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार जनता विरोधी कार्यों को बढ़ावा दे रही है चयनित विश्वविद्यालय की भूमि पर कॉलेज ही बनना चाहिए ना कि यह भूमि किसी और के दिए जाने की साजिश की जाए। धरना दे रही राजेश्वरी देवी, अश्वनी बहुगुणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चयनित भूमि में लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना नहीं की गई तो जनता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।ब्लॉक अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि रानी पोखरी स्थित भूमि में लॉ कॉलेज बनाने को लेकर ग्रामीण धरना दे रहे थे जिनका समर्थन कांग्रेसी कर रहे है। कहा की शांतिपूर्ण इस धरने में भाजपा के इशारे पर पुलिस द्वारा उन्हें बलपूर्वक हटाए जाने का प्रयास किया गया जो पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या है।कांग्रेस नेता सागर मनवाल, ने कहा कि भाजपा सरकार में तानाशाही चरम पर पहुंचने लगी है, आम जनता को अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूरन आंदोलन करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित लॉ कॉलेज आवंटित की गई इस भूमि पर बनकर ही रहेगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से इस आंदोलन को और समर्थन दिए जाने की अपील की है। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, ग्राम प्रधान अनूप सिंह, नितिन चौहान, धीरज मणि तिवारी, शार्दुल नेगी, सहित तमाम लोगों को गिरफ्तार कर राय वाला ले जाया गया जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

You Might Also Like

उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

देहरादून : अपराध घटित होने पर पुलिस की तय हो जवाबदेही – धस्माना

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma March 25, 2026 March 25, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी ने देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ, खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
Next Article एलाइंस एयर देहरादून – पिथौरागढ़ के बीच संचालित करेगा 42 सीटर विमान सेवा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप
उत्तराखंड October 7, 2026
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 7, 2026
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
उत्तराखंड October 7, 2026
देहरादून : अपराध घटित होने पर पुलिस की तय हो जवाबदेही – धस्माना
उत्तराखंड October 7, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ
उत्तराखंड October 6, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?