By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप

Aarti Verma
Last updated: 2026/10/07 at 11:15 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान

– 8 से 10 अक्टूबर तक सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाएंगे बीएलओ

– अभियान में बूथवार सूची तैयार करेंगे सभी बीएलओ

– 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक घर-घर सत्यापन करेंगे बीएलओ

– बीएलओ के साथ बीएलए और बैग ग्रुप के सदस्य भी रहेंगे मौजूद

देहरादून : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉफ्रेंस कर इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 8 से 10 अक्टूबर को सभी 12,543 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी विशेष कैंप कर प्री-एसआईआर एवं एसआईआर अभियान के तहत एएसडीडी सूची में शामिल मतदाताओं का सत्यापन कर पात्र मतदाताओं की सूची तैयार करेंगे। 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर जिनकी सूची तैयार की गई है उन्हें फार्म 6 भवाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी जनपदों को निर्देश दिए गए हैं कि इस अभियान में राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट और बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों को भी शामिल किया जाए।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे मतदाताओं की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं। बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए विधिवत फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे।

बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो व्यक्ति 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर मतदाता बनने के लिए पात्र हो रहे हैं उनके भी फॉर्म 6 भरे जाऐं। बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके।

प्रेस कांफ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास उपस्थित रहे।

You Might Also Like

. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन

देहरादून : धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग…

बड़ी खबर : सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश…

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma October 7, 2026 October 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
Next Article मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड October 8, 2026
देहरादून : धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग…
उत्तराखंड October 8, 2026
बड़ी खबर : सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश…
उत्तराखंड October 8, 2026
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड October 8, 2026
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 7, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?