By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: प्रकृति की अद्भुत रचना पेड़ के महत्व पर स्कूली बच्चों के साथ रोचक संवाद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > प्रकृति की अद्भुत रचना पेड़ के महत्व पर स्कूली बच्चों के साथ रोचक संवाद
उत्तराखंडशिक्षा

प्रकृति की अद्भुत रचना पेड़ के महत्व पर स्कूली बच्चों के साथ रोचक संवाद

Aarti Verma
Last updated: 2026/04/09 at 10:37 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

एनबीटी पुस्तक महोत्सव

बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी
‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी

प्रकृति की अद्भुत रचना पेड़ के महत्व पर स्कूली बच्चों के साथ रोचक संवाद

साहसी नन्हा पौधा कहानी ने बच्चों को सिखाया एकता की शक्ति का मंत्र

देहरादून, 9 अप्रैल, 2026ः देहरादून के परेडग्राउंड में नेशनल बुक ट्रस्ट के पुस्तक महोत्सव में गुरुवार को स्कूली बच्चों ने पत्रकार राजेश पांडेय से कहानियां सुनीं और संवाद किया। यह संवाद पर्यावरण सुरक्षा एवं मानवता पर केंद्रित रहा। कहानी पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता, पर कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के साथ संवाद काफी रोचक और ज्ञानवर्धक रहा।

पुस्तक मेला परिसर में बच्चों के लिए विशेष रूप से बनाए पंडाल में सुबह दस बजे से स्टोरी टेलिंग सेशन शुरू हुआ। करीब 40 मिनट के इस सेशन में, कहानी पेड़ घूमने क्यो नहीं जाता, को संवाद के माध्यम से आगे बढ़ाया गया। कल्पना की गई कि पेड़ बच्चों के साथ बातें करने, उनके मुलाकात करने के लिए परेड ग्राउंड के बाहर खड़ा है। वो बहुत दूर से चलकर बच्चों से मिलने आया है। बच्चों ने इस बात पर आश्चर्य जताया और कहा कि पेड़ नहीं चलता, क्योंकि उसकी जड़ें होती हैं, उसके पैर नहीं होते और वो मिट्टी से जकड़ा रहता है। बच्चों ने सत्र में कहानी के माध्यम से पेड़ों के सजीव होने, उनके द्वारा भोजन बनाने, प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया पर बात की।

कहानी को आगे बढ़ाते हुए बच्चों से एक और सवाल पूछा जाता है, अगर पेड़ घूमने जाता तो क्या करते। बच्चों ने कहा, हम उस पर बैठकर स्कूल आते। लोग उससे डरकर सड़क खाली कर देते। संवाद के दौरान बच्चों में बहुत उत्साह देखा गया।

अंत में, पेड़ हमें क्या देता है, पर बहुत बच्चों ने जवाब दिए। सभी बच्चे विज्ञान और प्रकृति में रूचि और जिज्ञासा वाले थे। सभी बच्चे जवाब देने और प्रश्न पूछने के लिए उत्सुक दिखे। कहानी इस निष्कर्ष पर पहुंची कि अगर पेड़ घूमने जाता तो हमें ऑक्सीजन कौन देता, छाया, आसरा, फल फूल कौन देता। पेड़ हमारे लिए, हम सभी इंसानों, जीवों के लिए एक जगह पर खड़ा है। पेड़ परोपकार कर रहा है, उसके लिए हमारी भी कुछ जिम्मेदारी बनती है।

इसके बाद राजेश पांडेय ने बच्चों को साहसी नन्हा पौधा कहानी सुनाई,जो किसी संघर्ष पर एकता के बल पर जीत का मंत्र बताती है।

You Might Also Like

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड, जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे युवा

. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma April 9, 2026 April 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article दून में प्रथमबार डायग्नोस्टिक सेंटर के जनसुरक्षा मानकों पर खरे उतरने पर हो रही अब अनुमति
Next Article मुख्यमंत्री का रोड शो में जनता व जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
उत्तराखंड October 9, 2026
युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड, जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे युवा
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 9, 2026
. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड October 8, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?