By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

Aarti Verma
Last updated: 2026/10/09 at 9:48 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

 

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

देहरादून : 09 अक्टूबर 2026,
लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान के दिशा-निर्देशों के तहत शुक्रवार को व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मोहनी रोड स्थित ‘रेफल होम’ (दिव्यांगजनों की आवासीय संस्था) में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं दिव्यांगजन नोडल अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जनपद में 08 अक्टूबर 2026 से दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों तथा बुक्सा जनजाति के 46 गांवों में सघन मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का मुख्य ध्येय अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार एवं उसकी महत्ता से अवगत कराना है, ताकि एक सुदृढ़ और समावेशी लोकतंत्र की नींव को और मजबूत किया जा सके।

इस दौरान रेफल होम के दिव्यांगजनों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान के तरीकों और मताधिकार के महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों ने दिव्यांगजनों को आगामी चुनाव में स्वयं शत-प्रतिशत मतदान करने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सुश्री प्रिया लाल, पूनम चमोली, पुष्पेंद्र एवं प्रज्वल सहित संस्था के कई लोग उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड, जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे युवा

. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन

देहरादून : धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग…

TAGGED: Dehradun news uttarakhand news
Aarti Verma October 9, 2026 October 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड, जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे युवा
Next Article सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड, जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे युवा
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 9, 2026
. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड October 8, 2026
देहरादून : धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग…
उत्तराखंड October 8, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?