By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: टांडा रेंज में फिर हाथी का कहर: 72 घंटे में तीसरी मौत, बुजुर्ग महिला को पटककर मार डाला
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > टांडा रेंज में फिर हाथी का कहर: 72 घंटे में तीसरी मौत, बुजुर्ग महिला को पटककर मार डाला
उत्तराखंड

टांडा रेंज में फिर हाथी का कहर: 72 घंटे में तीसरी मौत, बुजुर्ग महिला को पटककर मार डाला

Aarti Verma
Last updated: 2026/05/01 at 4:57 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

टांडा रेंज के जंगल में हाथी के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, 72 घंटे में तीसरी मौत, वन विभाग ने की लोगों से जंगल न जाने की अपील, पूर्व विधायक भी पहुंचे घटना स्थल पर, परिवार को दिया हर सम्भव मदद का भरोसा।

तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के अन्तर्गत टांडा रेंज के जंगल में 72 घंटे के भीतर दो लोगों को मारने के बाद टस्कर हाथी ने आज फिर पन्तनगर कोतवाली क्षेत्र की टांडा रेंज की गंगापुर पटिया बीट में एक महिला को पटक-पटक कर मार डाला, उक्त घटना से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है।

बताते चले कि तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज के अन्तर्गत शाह पठानी खत्ते के समीप गंगापुर पटिया बीट के घने जंगल में पंतनगर की ओर को जाने वाले एक रास्ते में लकड़ी बीनने गई तीन महिलाओं के और डेढ़ दांत वाला तस्कर हाथी अचानक दौड़ पड़ा आनंद फानन में जंगल के भीतर भागने के दौरान उक्त हाथी ने मैंना देवी उम्र 72 वर्ष पत्नी स्वर्गीय बाबू लाल को पीछा करके पकड़ लिया,तथा सूंड से पटक कर तथा पांव रखकर मार दिया।

उक्त महिला के साथ में गई अन्य महिलाएं बदहवास हालत में कॉलोनी में पहुंची,और लोगों को पूरी बात बताई। जिसके बाद कॉलोनी के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे तो तब तक मैंना देवी की मौत हो चुकी थी, जबकि हाथी भी वहां से चला गया था। मृतका महिला निवासी झा कॉलोनी पंतनगर की रहने वाली है जिनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है।

इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभागीय वन अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी, लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और टांडा रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी रूप नारायण गौतम, पन्तनगर कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक दिनेश रावत सहित भारी संख्या में पुलिस और वनकर्मी मौके की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही वन विभाग ने महिला अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रूपये की मदद दी है ।

वही दो दिन के भीतर यहां हृदय विदारक दूसरी घटना हैं, दो दिन पूर्व भी इसी हाथी ने सांप पठानी क्षेत्र के एक खेत में सो रहे दो लोगों को जान से मार दिया था, जिनमें से अभी एक की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है, हाथी के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित परिवार से मुलाकात कर वन विभाग और सरकार से हर सम्भव मदद दिलाने का भारोसा दिया है।

इधर प्रभागीय वन अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि एक महिला को हाथी ने मार दिया है जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर यहाँ दूसरी घटना है तथा तीसरी मौत है।

उन्होंने कहा कि जंगल में टीम को तैनात कर दिया गया है और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि हाथी डेढ़ दात का है तथा एक पैर से लगड़ा भी रहा है उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पीड़ित परिवार को सरकार से मिलने वाली मदद भी दी जाएगी।

You Might Also Like

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma May 1, 2026 May 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बहुचर्चित भीमताल मामला: फरार मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY सलाखों के पीछे
Next Article डोल आश्रम में मुख्यमंत्री ने पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंड October 12, 2026
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?