By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर SDRF जवानों की त्वरित कार्रवाई: 07 वर्षीय बालिका को गंभीर अवस्था से बचाया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > यमुनोत्री पैदल मार्ग पर SDRF जवानों की त्वरित कार्रवाई: 07 वर्षीय बालिका को गंभीर अवस्था से बचाया
उत्तराखंड

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर SDRF जवानों की त्वरित कार्रवाई: 07 वर्षीय बालिका को गंभीर अवस्था से बचाया

Aarti Verma
Last updated: 2026/05/05 at 3:29 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर SDRF जवानों की त्वरित कार्रवाई: 07 वर्षीय बालिका को गंभीर अवस्था से बचाया

उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु तैनात एसडीआरएफ टीम ने यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक सराहनीय एवं जीवनरक्षक कार्य करते हुए 07 वर्षीय बालिका की जान बचाई।

05 मई 2026 को यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे एक श्रद्धालु परिवार की 07 वर्षीय बालिका, निवासी विशाखापत्तनम, भैरव मंदिर के समीप अचानक ऑक्सीजन की कमी के कारण अचेत होकर गिर पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही भैरव मंदिर क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए नजदीकी मेडिकल कैंप तक पहुंचाया। जांच के दौरान बच्ची का ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल मात्र 45 पाया गया, जो अत्यंत गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

https://samacharstation.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260505-WA0010.mp4

विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी स्थिति में यदि समय रहते ऑक्सीजन सपोर्ट न मिले तो कुछ ही मिनटों में स्थिति जानलेवा हो सकती है। SDRF टीम की त्वरित कार्रवाई ने एक अनमोल जीवन को सुरक्षित बचा लिया।

एसडीआरएफ टीम एवं चिकित्सा स्टाफ द्वारा तत्काल ऑक्सीजन सपोर्ट प्रदान किया गया, जिसके फलस्वरूप कुछ ही समय में बच्ची को होश आ गया और उसकी स्थिति में सुधार होने लगा। लगभग आधे घंटे की निगरानी के पश्चात बच्ची को पूर्णतः सामान्य स्थिति में उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

परिजनों द्वारा एसडीआरएफ टीम की त्वरित कार्रवाई एवं संवेदनशील सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

चारधाम यात्रा के दौरान एसडीआरएफ द्वारा विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर 24×7 टीमें तैनात हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों से निपटने हेतु मेडिकल कैंप एवं ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था की गई है।

रेस्क्यू टीम:
आरक्षी भूपेंद्र सिंह, एसडीआरएफ
आरक्षी सुभाष सिंह, एसडीआरएफ

You Might Also Like

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ

बच्चों ने अभिभावकों के साथ लिया स्वच्छता का संकल्प, प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को दिए पुरस्कार

नैनीताल : कैंचीधाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल…

‘एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना; कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचितः डीएम

देहरादून प्रेमनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर तैयार होगा समाधान का रोडमैप

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma May 5, 2026 May 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कमांडर जीप, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
Next Article हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: गोकशी-पशु क्रूरता गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ
उत्तराखंड October 6, 2026
बच्चों ने अभिभावकों के साथ लिया स्वच्छता का संकल्प, प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को दिए पुरस्कार
उत्तराखंड October 6, 2026
नैनीताल : कैंचीधाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल…
उत्तराखंड October 6, 2026
‘एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना; कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचितः डीएम
उत्तराखंड October 6, 2026
देहरादून प्रेमनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर तैयार होगा समाधान का रोडमैप
उत्तराखंड October 6, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?