हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: गोकशी-पशु क्रूरता गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार…
रुड़की : हरिद्वार पुलिस ने गोकशी और पशु क्रूरता की घटनाओं में शामिल गैंग पर बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली रुड़की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
SSP हरिद्वार ने साफ कहा है कि जिले में रहना है तो अपराध का रास्ता छोड़ना पड़ेगा, नहीं तो सलाखों के पीछे रहोगे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभ्यस्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस ने गिरोह बनाकर गोकशी-पशु क्रूरता करने वाले 4 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया था।सोमवार 05 मई 2026 को पुलिस ने 2 आरोपियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम हैं।
1. शाहनवाज पुत्र निसार: निवासी जौरासी जबरदस्तपुर, रुड़की
2. फैसल पुत्र शाहनवाज:निवासी उपरोक्त।
इनके खिलाफ कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 166/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि ऐसे आदतन अपराधियों की लंबी लिस्ट तैयार है। सभी पर कार्रवाई होगी। पुलिस टीम में शामिल व0उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी, उ0नि0 भजराम चौहान, हेड कांस्टेबल रजत और का0 अनिल शर्मा ने रहे


