By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: महिला अधिवक्ता का मानसिक/आर्थिक उत्पीडन करने पर केशव थलवाल पर दर्ज किया गया अभियोग
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > महिला अधिवक्ता का मानसिक/आर्थिक उत्पीडन करने पर केशव थलवाल पर दर्ज किया गया अभियोग
उत्तराखंड

महिला अधिवक्ता का मानसिक/आर्थिक उत्पीडन करने पर केशव थलवाल पर दर्ज किया गया अभियोग

Aarti Verma
Last updated: 2026/05/20 at 6:06 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

महिला अधिवक्ता का मानसिक/आर्थिक उत्पीडन करने पर केशव थलवाल पर दर्ज किया गया अभियोग

आरोपी द्वारा महिला अधिवक्ता के झूठे वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित/प्रसारित कर उसे सामाजिक रूप से बदनाम करने की दी जा रही थी धमकी

स्वंय तथा अपने दोस्तों के माध्यम से उस पर शादी करने का बनाया जा रहा था दबाव

महिला अधिवक्ता विशेष रूप से सक्षम (specially abled) है

कोतवाली नगर पर एक महिला अधिवक्ता द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि केशव थलवाल नाम के व्यक्ति से उसकी पहचान जागो उत्तराखण्ड नाम के फेसबुक पेज से हुई थी, जो स्वंय को पीडित दर्शाकर जन सहानूभूति हासिल कर रहा था।

केशव थलवाल से पहचान के उपरान्त उसके द्वारा वादिनी का विश्वास अर्जित करने के लिये विभिन्न प्रकार के भावनात्मक, सामाजिक सधर्ष की बातें बताते हुए अपनी आर्थिक स्थिति व स्वयं को पुलिस प्रताडित व्यक्ति के रूप में पेश किया, इसके उपरान्त उक्त व्यक्ति केशव थलवाल द्वारा वादिनी पर अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति व भावनात्मक बातों से दबाव बनाते हुए गूगल पे व अन्य माध्यमों से धनराशि प्राप्त की गई, परन्तु वादिनी द्वारा अपनी धनराशि वापस मांगने पर उक्त व्यक्ति द्वारा बेहद उपहासपूर्ण व अपमानजनक तरीके से धनराशि वापस करने से मना कर दिया गया तथा वादिनी की निजी फोटो/वीडियों को सोशल मीडिया में वायरल करने तथा उसे सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की धमकी दी गई।

उक्त व्यक्ति द्वारा अपने परिचितों व अन्य साथियों को वादिनी के उसकी गर्लफ्रेंड होने की झूठी बाते बताते हुए वादिनी पर उससे शादी करने के लिये अनुचित रूप से दबाव बनाया गया तथा अपने साथ उत्तराखण्ड के लोगो का जनसमर्थन होने तथा वादिनी के झूठे वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित/प्रसारित कर बदनाम करने की धमकी दी गई, साथ ही स्वंय के आत्महत्या करने व सुसाइड नोट पर वादिनी का नाम लिखकर उसे झूठे मुकदमें में फंसाने का भय दिखाकर वादिनी को मानसिक रूप से उत्पीडन किया गया।

03-05-2026 को वादिनी के मोबाइल पर एक अज्ञात मो0नम्बर से त्रिलोक नकोटी नाम के व्यक्ति द्वारा फोन कर बताया कि वह केशव थलवाल का दोस्त है तथा केशव थलवाल द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया है तथा वह वर्तमान में कैलाश अस्पताल में भर्ती है, उक्त व्यक्ति ने केशव थलवाल द्वारा उठाये गये उक्त कदम के लिये वादिनी को जिम्मेदार ठहराते हुए वादिनी पर केशव थलवाल से विवाह करने तथा बात न मानने पर उसके द्वारा पुनः इस तरह का कदम उठाने तथा वादिनी को सामाजिक रूप से बदनाम करने की धमकी देते हुए दबाव में लाने का प्रयास करते हुए वादिनी का लगातार उत्पीडन किया जा रहा है।

वादिनी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-183/2026, धारा 318(2)/351(3)/78 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

You Might Also Like

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma May 20, 2026 May 20, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बिग ब्रेकिंग : पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित…
Next Article मौसम विभाग का अलर्ट: दून और मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी के आसार; तापमान 40 डिग्री तक जाने की संभावना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंड October 12, 2026
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?