By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ब्रेकिंग न्यूज़ : खनन कारोबारियों से रिश्वत मांगने वाला पुलिस कांस्टेबल विजिलेंस के हत्थे चढ़ा, 45 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > ब्रेकिंग न्यूज़ : खनन कारोबारियों से रिश्वत मांगने वाला पुलिस कांस्टेबल विजिलेंस के हत्थे चढ़ा, 45 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…
उत्तराखंडक्राइम

ब्रेकिंग न्यूज़ : खनन कारोबारियों से रिश्वत मांगने वाला पुलिस कांस्टेबल विजिलेंस के हत्थे चढ़ा, 45 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…

Aarti Verma
Last updated: 2026/05/25 at 5:24 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

ब्रेकिंग न्यूज़ : खनन कारोबारियों से रिश्वत मांगने वाला पुलिस कांस्टेबल विजिलेंस के हत्थे चढ़ा, 45 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…

हल्द्वानी : सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखंड की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नैनीताल जिले में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी आरक्षी खनन कारोबारियों को वाहनों का चालान और सीज करने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था।

विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि बेतालघाट चौकी थाना भवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी खनन कार्य में लगे लोगों से 65 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि पुलिसकर्मी खनन पट्टे से निकलने वाले वाहनों को अनावश्यक रोकने, चालान करने और सीज करने की धमकी दे रहा था।

जांच में सही मिली शिकायत

शिकायत की प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी ने निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया।
इसके बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए 25 मई 2026 को आरोपी आरक्षी दीपक सामन्त को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी दीपक सामन्त पुत्र खुशाल सिंह निवासी चकरपुर, थाना खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर का रहने वाला है और वर्तमान में चौकी बेतालघाट थाना भवाली, जनपद नैनीताल में तैनात था।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज

विजिलेंस विभाग ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

वहीं डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने आम जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और विजिलेंस हेल्पलाइन 9456592300 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

You Might Also Like

उत्तराखंड में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी

सहस्त्रधारा रोड की स्वीट्स शॉप पर छापेमारी, मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि लिखना अनिवार्य

खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित

राष्ट्रपति के भ्रमण को लेकर डीएम सख्त, व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश…

देहरादून के 30 क्षेत्रों में चला सुरक्षित बचपन अभियान, स्कूली बच्चों को बताए सुरक्षा और कानूनी अधिकार

TAGGED: Crime News, Dehradun news uttrakhand news, haldwani news
Aarti Verma May 25, 2026 May 25, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article लेखक गाँव में रस्किन बॉन्ड फेस्टिवल: साहित्य, कला और लोक संस्कृति का भव्य उत्सव
Next Article जन अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम देने पर रहेगा फोकस, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे-डीएम डॉ. आशीष चौहान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

उत्तराखंड में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी
उत्तराखंड October 28, 2026
सहस्त्रधारा रोड की स्वीट्स शॉप पर छापेमारी, मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि लिखना अनिवार्य
उत्तराखंड October 28, 2026
खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित
उत्तराखंड October 27, 2026
राष्ट्रपति के भ्रमण को लेकर डीएम सख्त, व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश…
उत्तराखंड October 27, 2026
देहरादून के 30 क्षेत्रों में चला सुरक्षित बचपन अभियान, स्कूली बच्चों को बताए सुरक्षा और कानूनी अधिकार
उत्तराखंड October 27, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?