By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Big news : ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूडान के दो नागरिकों समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > Big news : ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूडान के दो नागरिकों समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार…
उत्तराखंडक्राइम

Big news : ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूडान के दो नागरिकों समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार…

Aarti Verma
Last updated: 2026/06/04 at 5:14 PM
Aarti Verma
Share
6 Min Read
SHARE

”ऑपरेशन प्रहार”

थाना राजपुर

Big news : ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूडान के दो नागरिकों समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार…

Contents
”ऑपरेशन प्रहार”थाना राजपुरअभियुक्तों के कब्जे से 20 लाख रू0 अनुमानित मूल्य की 20.92 ग्राम अवैध कोकिन हुई बरामद…बरामद कोकिन को दिल्ली से तस्करी कर देहरादून लाये थे अभियुक्त । पूर्व में कोबरा गैंग की 09 विदेशी नशा तस्करो सहित 13 अभियुक्तो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है सलाखो के पीछे, जिनसे ढाई करोड रू0 की 200 ग्राम कोकीन की हुई थी बरामदगी ।देहरादून : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में राजपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक: 02-06-26 को चैकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोबरा गैंग से जुडे ड्रग पैडलर हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकिन की सप्लाई करने के लिये राजपुर क्षेत्र में आये हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा जोहडी रोड निकट पुरानी मजार के पास से स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एए-4478 पर सवार 02 शातिर विदेशी पैडलरों को 9.15 ग्राम तथा सीआईएसएफ तिराहा ओल्ड मसूरी रोड के पास स्विफ्ट डिजायर कार संख्या: यू0के0-07-टीडी-7532 से 01 अभियुक्त को 11.77 ग्राम अवैध कोकिन के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनके विरूद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये। गिरफ्तार तीनो पैडलर कोबरा गैंग से जुडे हैं, जो हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकिन की सप्लाई करने आये थे।पूर्व में राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 13 पैडलरो सहित कई अन्य नशा तस्करो को भारी मात्रा में मादक पदार्थाे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।पूछताछ का विवरण :-पूछताछ में विदेशी अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से सूडान देश के नागरिक है, अभियुक्त अक्सर अपने देश सूडान से देहरादून आते जाते रहते है। उनके द्वारा डिमांड के हिसाब से कोकीन दिल्ली से लाकर देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंटो/पेडलरों को सप्लाई की जाती है। उक्त कोकीन को वे कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से लेकर आये थे, अभियुक्तों की योजना उक्त कोकीन को राजपुर क्षेत्रों में आयोजित होने वाली पार्टियों में सप्लाई करने की थी। अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा उक्त कोकीन को अपने एक विदेशी साथी फ्रान्जी से लेकर आना बताया गया, गिरफ्तार अन्य अभियुक्त जावेद से पूछताछ में उसके द्वारा भी बरामद कोकीन को दिल्ली से जॉन नाम के व्यक्ति से लेकर आना तथा उसे देहरादून में आयोजित होने वाली पार्टियों में कालिंस नाम के एक अन्य ड्रग पैडलर के साथ सप्लाई करने की जानकारी दी गई। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आये अन्य नशा तस्करों के सम्बन्ध में और अधिक जानकारी एकत्रित कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया।अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 2500 रूपये नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई।नाम पता अभियुक्तगण:-(1)- MICHAEL IKKA MECKSON S/O ROBERT R/0 हाल निवासी पंजाबी कॉलोनी हरिद्वार बायपास रोड निकट आईएसबीटी देहरादून, उम्र 25 वर्ष। मूल निवासी-सूडान (2)-LEVIKIRI WANIKI S/0 WANIKI PHILIF R/O उपरोक्त, उम्र 24 वर्ष। मूल निवासी-सूडान 3-जावेद आलम पुत्र मुस्तफा निवासी रहमत कॉलोनी बरला रोड निकट बिजली घर देवबंद थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उम्र 37 वर्ष।बरामदगी:- (1)- विदेशी तस्करों से: 01: 9.15 ग्राम अवैध कोकीन 02: बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू 03: 10 पन्नी 04: तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एए-447802: जावेद आलम से: 01: 11.77 ग्राम अवैध कोकिन 02: तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार संख्या: यू0के0-07-टीडी-7532 (बरामद मादक पदार्थों का अनुमानित मूल्य 20 लाख रूपये)वर्ष 2026 के शुरूवाती 05 माह में दून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए लगभग 03 करोड रू0 अनुमानित कीमत के मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है। इस दौरान पुलिस द्वारा 01 किलो 230 ग्रा0 स्मैक, 09 किलो चरस, 51 किलो से अधिक गांजे व अन्य मादक पदार्थों व नशीली गोलियों व कैप्सूल के साथ 145 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।पुलिस टीम:-1- उ0नि0 पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर 2- व0उ0नि0 प्रवेश रावत, थाना राजपुर 3- उ0नि0 सूरज कंडारी, चौकी प्रभारी जाखन 4- उ0नि0 अनित कुमार 5- का0 मुकेश 6- का0 ललित 7- कां0 सुशील 8- कां0 अमित

अभियुक्तों के कब्जे से 20 लाख रू0 अनुमानित मूल्य की 20.92 ग्राम अवैध कोकिन हुई बरामद…

बरामद कोकिन को दिल्ली से तस्करी कर देहरादून लाये थे अभियुक्त ।

 पूर्व में कोबरा गैंग की 09 विदेशी नशा तस्करो सहित 13 अभियुक्तो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है सलाखो के पीछे, जिनसे ढाई करोड रू0 की 200 ग्राम कोकीन की हुई थी बरामदगी ।

देहरादून : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में राजपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक: 02-06-26 को चैकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोबरा गैंग से जुडे ड्रग पैडलर हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकिन की सप्लाई करने के लिये राजपुर क्षेत्र में आये हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा जोहडी रोड निकट पुरानी मजार के पास से स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एए-4478 पर सवार 02 शातिर विदेशी पैडलरों को 9.15 ग्राम तथा सीआईएसएफ तिराहा ओल्ड मसूरी रोड के पास स्विफ्ट डिजायर कार संख्या: यू0के0-07-टीडी-7532 से 01 अभियुक्त को 11.77 ग्राम अवैध कोकिन के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनके विरूद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये। गिरफ्तार तीनो पैडलर कोबरा गैंग से जुडे हैं, जो हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकिन की सप्लाई करने आये थे।

पूर्व में राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 13 पैडलरो सहित कई अन्य नशा तस्करो को भारी मात्रा में मादक पदार्थाे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पूछताछ का विवरण :-

पूछताछ में विदेशी अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से सूडान देश के नागरिक है, अभियुक्त अक्सर अपने देश सूडान से देहरादून आते जाते रहते है। उनके द्वारा डिमांड के हिसाब से कोकीन दिल्ली से लाकर देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंटो/पेडलरों को सप्लाई की जाती है। उक्त कोकीन को वे कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से लेकर आये थे, अभियुक्तों की योजना उक्त कोकीन को राजपुर क्षेत्रों में आयोजित होने वाली पार्टियों में सप्लाई करने की थी। अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा उक्त कोकीन को अपने एक विदेशी साथी फ्रान्जी से लेकर आना बताया गया, गिरफ्तार अन्य अभियुक्त जावेद से पूछताछ में उसके द्वारा भी बरामद कोकीन को दिल्ली से जॉन नाम के व्यक्ति से लेकर आना तथा उसे देहरादून में आयोजित होने वाली पार्टियों में कालिंस नाम के एक अन्य ड्रग पैडलर के साथ सप्लाई करने की जानकारी दी गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आये अन्य नशा तस्करों के सम्बन्ध में और अधिक जानकारी एकत्रित कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 2500 रूपये नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई।

नाम पता अभियुक्तगण:-

(1)- MICHAEL IKKA MECKSON S/O ROBERT R/0 हाल निवासी पंजाबी कॉलोनी हरिद्वार बायपास रोड निकट आईएसबीटी देहरादून, उम्र 25 वर्ष।
मूल निवासी-सूडान
(2)-LEVIKIRI WANIKI S/0 WANIKI PHILIF R/O उपरोक्त, उम्र 24 वर्ष।
मूल निवासी-सूडान
3-जावेद आलम पुत्र मुस्तफा निवासी रहमत कॉलोनी बरला रोड निकट बिजली घर देवबंद थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उम्र 37 वर्ष।

बरामदगी:-
(1)- विदेशी तस्करों से:
01: 9.15 ग्राम अवैध कोकीन
02: बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू
03: 10 पन्नी
04: तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एए-4478

02: जावेद आलम से:
01: 11.77 ग्राम अवैध कोकिन
02: तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार संख्या: यू0के0-07-टीडी-7532
(बरामद मादक पदार्थों का अनुमानित मूल्य 20 लाख रूपये)

वर्ष 2026 के शुरूवाती 05 माह में दून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए लगभग 03 करोड रू0 अनुमानित कीमत के मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है। इस दौरान पुलिस द्वारा 01 किलो 230 ग्रा0 स्मैक, 09 किलो चरस, 51 किलो से अधिक गांजे व अन्य मादक पदार्थों व नशीली गोलियों व कैप्सूल के साथ 145 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस टीम:-

1- उ0नि0 पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- व0उ0नि0 प्रवेश रावत, थाना राजपुर
3- उ0नि0 सूरज कंडारी, चौकी प्रभारी जाखन
4- उ0नि0 अनित कुमार
5- का0 मुकेश
6- का0 ललित
7- कां0 सुशील
8- कां0 अमित

You Might Also Like

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…

लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

TAGGED: Crime News, Dehradun news uttrakhand news, Rajpur
Aarti Verma June 4, 2026 June 4, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जन कल्याण और समामाजिक न्याय के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
Next Article उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल, ऑरेंज अलर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
उत्तराखंड October 26, 2026
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…
उत्तराखंड October 26, 2026
लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड October 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
उत्तराखंड October 25, 2026
चकराता में प्रीतम सिंह के किले पर भाजपा की नजर, बॉबी पंवार की एंट्री से 2027 का मुकाबला दिलचस्प
breaking October 25, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?