By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पुलिस लाइन रोशनाबाद में अधिकार मित्रों की मासिक बैठक व आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > पुलिस लाइन रोशनाबाद में अधिकार मित्रों की मासिक बैठक व आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन
उत्तराखंड

पुलिस लाइन रोशनाबाद में अधिकार मित्रों की मासिक बैठक व आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन

Aarti Verma
Last updated: 2026/07/04 at 3:17 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

पुलिस लाइन रोशनाबाद में अधिकार मित्रों की मासिक बैठक व आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार। न्यायाधीश-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार नरेन्द्र दत्त के आदेशानुसार आज पुलिस लाइन्स रोशनाबाद के सभागार भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के अधिकार मित्रों (PLVs) की मासिक बैठक आहूत की गई, इसके साथ ही एनडीआरएफ (NDRF) और जिला आपदा प्रबंधन के सहयोग से एक विशेष आपदा प्रबंधन विषय पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की सचिव सिमरनजीत कौर द्वारा आहूत की गई इस बैठक में उपस्थित अधिकार मित्रों को आगामी जुलाई माह के ‘प्लान ऑफ़ एक्शन’ के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही साथ माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा निर्गत पी०एल०वी० के कार्यों हेतु जारी नई एस०ओ०पी० के बारे में पी०एल०वी० को बताया गया।

इसी क्रम में आयोजित आपदा प्रबंधन कार्यशाला में एनडीआरएफ की टीम के निरीक्षक तिरेपन सिंह रावत एवं उनकी टीम द्वारा एक लाइव डेमो सेशन के माध्यम से अधिकार मित्रों को आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तार से समझाया गया, इसके साथ ही जिला आपदा प्रबंधन से आए मनोज कंडियाल ने आपदा प्रबंधन के टोल-फ्री नम्बर 1077 तथा जिला आपदा प्रबंधन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सहायता व जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के अंत में जिला जज नरेन्द्र दत्त ने अपने संबोधन में कहा कि अधिकार मित्र इस कार्यशाला और डेमो के माध्यम से दिखायी गयी कार्य का उपयोग कर अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा पीड़ितों की प्रभावी सहायता कर सकते हैं।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा एनडीआरएफ की टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार  संदीप कुमार भी उपस्थित रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाफ, डिप्टी एलएडीसी  रमन कुमार सैनी, रिटेनर अधिवक्ता  उपेन्द्र दत्त शर्मा, पैनल अधिवक्ता  संगीता भारद्वाज सहित लगभग 200 अधिकार मित्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों और आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

You Might Also Like

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Haridwar
Aarti Verma July 4, 2026 July 4, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article आधुनिक तकनीक, त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बनी टिहरी पुलिस
Next Article मुख्यमंत्री की उपलब्धि पर राज्यपाल ने दी बधाई, विकास कार्यों की सराहना की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?