By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बारिश के बीच SDRF का दमदार रेस्क्यू, पांच महिलाओं समेत सात लोगों की बचाई जान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > बारिश के बीच SDRF का दमदार रेस्क्यू, पांच महिलाओं समेत सात लोगों की बचाई जान
उत्तराखंड

बारिश के बीच SDRF का दमदार रेस्क्यू, पांच महिलाओं समेत सात लोगों की बचाई जान

Aarti Verma
Last updated: 2026/07/10 at 3:22 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

बारिश के बीच SDRF का दमदार रेस्क्यू, पांच महिलाओं समेत सात लोगों की बचाई जान

पांच महिलाओं और जलभराव में फंसे पिता-पुत्र का सफल रेस्क्यू

बारिश के बीच SDRF का राहत अभियान तेज

अविकल उत्तराखंड

देहरादून/हरिद्वार। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) राहत एवं बचाव कार्यों में लगातार सक्रिय है। पिछले दो दिनों में SDRF ने दो अलग-अलग अभियानों में सात लोगों की जान बचाते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। इनमें देहरादून के लक्ष्मण सिद्ध क्षेत्र के घने जंगल में रास्ता भटक गई पांच महिलाएं तथा हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में जलभराव के बीच फंसे पिता-पुत्र शामिल हैं।

बीते 7 जुलाई की शाम डीसीआर देहरादून और चौकी हर्रावाला से सूचना मिली कि लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के निकट घने जंगल में पांच महिलाएं रास्ता भटक गई हैं और स्वयं बाहर निकलने में असमर्थ हैं।

सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी शैलेंद्र रावत के नेतृत्व में SDRF की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस और वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया गया। घने जंगल, दुर्गम भू-भाग और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच टीम ने लगभग 12 किलोमीटर पैदल तलाश अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी महिलाओं को सकुशल खोजकर जंगल से बाहर निकाला गया और सुरक्षित चौकी हर्रावाला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

वहीं गुरुवार को रुड़की कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि लक्सर के बसेड़ी गांव में एक निर्माणाधीन मकान के चारों ओर जलभराव होने से दो व्यक्ति रातभर फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही SDRF की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और सुरक्षित अभियान चलाकर दोनों को बाहर निकाल लिया।

पूछताछ में पता चला कि रेस्क्यू किए गए दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र हैं। 60 वर्षीय राम और उनके 40 वर्षीय पुत्र संजय निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे थे। अचानक जलस्तर बढ़ने से दोनों पूरी रात वहीं फंसे रहे। SDRF की त्वरित और कुशल कार्रवाई से दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

लगातार हो रही वर्षा और आपदा जैसी परिस्थितियों के बीच SDRF की तत्परता ने एक बार फिर साबित किया है कि संकट की घड़ी में बल की त्वरित प्रतिक्रिया लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रही है।

You Might Also Like

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड, जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे युवा

. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, SDRF
Aarti Verma July 10, 2026 July 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article आपदा पर प्रशासन अलर्ट: कार्लीगढ़, सहस्रधारा और सपेरा बस्ती पहुंचे डीएम
Next Article देहरादून समीक्षा बैठक: एससी/एसटी एक्ट मामलों में जवाबदेही और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
उत्तराखंड October 9, 2026
युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड, जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे युवा
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 9, 2026
. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड October 8, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?