By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का बड़ा फैसला, सभी श्रेणी के कर्मचारियों को मिलेगी दुर्घटना सहायता
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का बड़ा फैसला, सभी श्रेणी के कर्मचारियों को मिलेगी दुर्घटना सहायता
उत्तराखंड

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का बड़ा फैसला, सभी श्रेणी के कर्मचारियों को मिलेगी दुर्घटना सहायता

Aarti Verma
Last updated: 2026/07/11 at 11:39 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का बड़ा फैसला, सभी श्रेणी के कर्मचारियों को मिलेगी दुर्घटना सहायता

देहरादून। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में परिवहन निगम ने कर्मचारी हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्यरत संविदा, विशेष श्रेणी, एजेंसी और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी दुर्घटना की स्थिति में नियमित कर्मचारियों की तरह आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा। इसके लिए वर्ष 2023 के आदेश में संशोधन कर दुर्घटना सहायता योजना का दायरा सभी श्रेणी के कर्मचारियों तक बढ़ा दिया गया है।

परिवहन निगम मुख्यालय से जारी संशोधित आदेश के अनुसार, पहले इस योजना का लाभ केवल नियमित कर्मचारियों तक सीमित माना जाता था, लेकिन अब सभी श्रेणी के कर्मचारी समान रूप से इसके पात्र होंगे। इस निर्णय से निगम में कार्यरत हजारों संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा दुर्घटना की स्थिति में उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

संशोधित व्यवस्था के तहत सहायता राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दुर्घटना में कर्मचारी की मृत्यु होने पर आश्रितों को 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल होने पर 2 लाख रुपये तथा सामान्य रूप से घायल होने पर 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पूर्व की भांति मिलती रहेगी। जिन मामलों में बीमा लागू होगा, उनका भुगतान बीमा नियमों के अनुसार किया जाएगा।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार कर्मचारियों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी संस्था की महत्वपूर्ण शक्ति है और सभी को समान सुरक्षा एवं सम्मान मिलना चाहिए। यह निर्णय कर्मचारी हितों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।

You Might Also Like

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma July 11, 2026 July 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून : 13 जुलाई को हर्रावाला से सोमनाथ जाएगी विशेष आस्था ट्रेन, राज्यपाल-मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी…
Next Article बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार कर्मचारी गिरफ्तार….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंड October 12, 2026
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?