By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बना जनता का भरोसेमंद मंच, 14,500 से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बना जनता का भरोसेमंद मंच, 14,500 से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बना जनता का भरोसेमंद मंच, 14,500 से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Aarti Verma
Last updated: 2026/07/23 at 11:56 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ से दून में जनसमस्याओं के निस्तारण को मिली रफ्तार, 44,735 लोगों ने लिया भाग

सेवा, सुशासन और समर्पण का संकल्प धरातल पर, दून में 568 से अधिक जनसमस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बना जनता का भरोसेमंद मंच, 14,500 से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में मानसून के बाद जारी रहेंगे जन शिविर: डीएम

सुशासन को जन-जन तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य भर में सेवा सुशासन और समर्पण की थीम आयोजित जन-जन की सरकार जन-जन द्वार के कार्यक्रम के माध्यम से जनसमस्याओं के निस्तारण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण जनता का भरोसा जीतने में भी कामयाब साबित हुआ है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य भर में चल रहे जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत सुशासन को जनता के बीच पहुंचना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश किसी क्षेत्र में जन-जन की सरकार जन-जन का द्वार कार्यक्रम रद्द हुआ है तो मानसून के बाद उन क्षेत्रों में जन शिविर दोबारा लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मानसून के बाद जिले के दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्रों में जन जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम जारी रहेंगे।

देहरादून जनपद में बीते 4 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत जिले की समस्त विकासखंडो मे सफल आयोजन रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वयं देहरादून में आयोजित दो शिविरों में प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। मुख्यमंत्री की सीधे जनता से संवाद की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ बल्कि शिविरों में शिकायतों के निस्तारण पर भरोसा भी कायम रहा।

मुख्यमंत्री के 5 वर्ष के सफल कार्यकाल के अवसर पर आयोजित इन शिविरों के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया जा रहा है। शिविरों में किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

 

जनपद देहरादून में आयोजित इन शिविरों में 44,735 लोगों ने प्रतिभाग किया। वहीं, विभिन्न प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं के लिए 560 लोगों ने आवेदन किया। शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा 14,500 लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।

इसके अलावा शिविरों में 848 जनसमस्याओं एवं शिकायतों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 568 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच की दूरी कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। साथ ही आम जनता को अपनी शिकायतों के निस्तारण और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पाने का एक अच्छा मंच भी मिल रहा है।

You Might Also Like

मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी

एमडीडीए को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं टाउन प्लानर के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश…

उत्तराखंड में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी

सहस्त्रधारा रोड की स्वीट्स शॉप पर छापेमारी, मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि लिखना अनिवार्य

खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित

TAGGED: Cm dhami, Dehradun news uttarakhand news, Dm Dr ashish Chauhan
Aarti Verma July 23, 2026 July 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून : पंजीकरण के समय प्रतिभागियों को वितरित की जाएंगी ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ शौर्य दिवस टी-शर्ट कैप
Next Article लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी
उत्तराखंड October 28, 2026
एमडीडीए को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं टाउन प्लानर के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश…
उत्तराखंड October 28, 2026
उत्तराखंड में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी
उत्तराखंड October 28, 2026
सहस्त्रधारा रोड की स्वीट्स शॉप पर छापेमारी, मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि लिखना अनिवार्य
उत्तराखंड October 28, 2026
खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित
उत्तराखंड October 27, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?