By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी
उत्तराखंड

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी

Aarti Verma
Last updated: 2026/07/23 at 12:02 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी

देहरादून : 23 जुलाई 2026, आज 23 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 10:00 बजे थाना लक्ष्मणझूला से सूचना प्राप्त हुई कि बजरंग सेतु के समीप घाट पर स्नान के दौरान एक युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट ढालवाला की टीम आवश्यक डीप डाइविंग उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डूबा हुआ युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ लक्ष्मणझूला क्षेत्र घूमने आया था। सभी युवक गंगा नदी में स्नान करने के लिए घाट पर उतरे थे। स्नान के दौरान एक युवक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया और डूब गया।

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260723-WA0017.mp4
https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260723-WA0018.mp4

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा डीप डाइविंग उपकरणों की सहायता से नदी की गहराइयों में सघन सर्च अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त घटनास्थल से लेकर पशुलोक बैराज तक नदी के सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। फिलहाल युवक का कोई पता नहीं चल सका है तथा सर्च अभियान लगातार जारी है।

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260723-WA0019.mp4
https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260723-WA0020.mp4

डूबे हुए युवक की पहचान शिवांशु राज, पुत्र अनूप पांडे, आयु 22 वर्ष के रूप में हुई है। युवक मूल रूप से जिला पश्चिम चंपारण (बेतिया), बिहार का निवासी था तथा वर्तमान में चावला हाउस, सेकंड फ्लोर, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

घटना की सूचना युवक के परिजनों को दे दी गई है। मौके पर लक्ष्मणझूला पुलिस, स्थानीय जल पुलिस एवं SDRF की टीम संयुक्त रूप से आवश्यक कार्रवाई एवं सर्च अभियान में जुटी हुई है।

SDRF की अपील

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260723-WA0021.mp4

SDRF सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील करती है कि वर्षा ऋतु के दौरान गंगा नदी का जलस्तर एवं बहाव अत्यधिक बढ़ जाता है। अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, प्रतिबंधित अथवा असुरक्षित स्थानों पर स्नान न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।

 

You Might Also Like

मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी

एमडीडीए को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं टाउन प्लानर के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश…

उत्तराखंड में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी

सहस्त्रधारा रोड की स्वीट्स शॉप पर छापेमारी, मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि लिखना अनिवार्य

खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, SDRF
Aarti Verma July 23, 2026 July 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बना जनता का भरोसेमंद मंच, 14,500 से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
Next Article दिल्ली में निशंक के आवास पर भाजपा सांसदों का रणनीति मंथन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी
उत्तराखंड October 28, 2026
एमडीडीए को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं टाउन प्लानर के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश…
उत्तराखंड October 28, 2026
उत्तराखंड में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी
उत्तराखंड October 28, 2026
सहस्त्रधारा रोड की स्वीट्स शॉप पर छापेमारी, मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि लिखना अनिवार्य
उत्तराखंड October 28, 2026
खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित
उत्तराखंड October 27, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?