कांवड़ियों की सेवा से मिलता है पुण्य और संतोष – धीरेंद्र पवार
लच्छीवाला टोल के भंडारे में पहुंचकर राज्यमंत्री ने की श्रद्धालुओं की सेवा
डोईवाला – श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान लच्छीवाला टोल प्लाजा पर कांवड़ यात्रियों के लिए लगाए गए भंडारे में राज्यमंत्री धीरेंद्र पवार पहुंचे। उन्होंने भंडारे में कांवड़ियों को भोजन कराया और सेवा में जुटे लोगों का उत्साह बढ़ाया।
राज्यमंत्री धीरेंद्र पवार ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और श्रद्धा का पर्व है। दूर-दराज से भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए आने वाले कांवड़ियों की सेवा करना सौभाग्य के साथ-साथ पुण्य का कार्य भी है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए भोजन, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों पर लगाए जाने वाले सेवा शिविरों और भंडारों से श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान काफी राहत मिलती है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने भंडारा संचालित करने वाली टीम के सेवा भाव की सराहना करते हुए कांवड़ियों की सुखद, सफल और सुरक्षित यात्रा की कामना की।
इस दौरान अधिवक्ता मनीष धीमान, विशाल छेत्री, संजय शर्मा, अभिषेक लोधी समेत बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।


