नलोंवाली देवी मंदिर सोलर लाइट से हुआ रोशन
धीरेंद्र पवार के सहयोग से लगी सोलर लाइट, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
डोईवाला– वनवाहा खेरी स्थित वर्ष 1931 में स्थापित प्राचीन माता नलोंवाली देवी मंदिर पहली बार सोलर लाइट से रोशन हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में दायित्वधारी धीरेंद्र पवार के सहयोग से मंदिर परिसर में सोलर पैनल और लाइट लगाई गई है। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। सोलर लाइट लगने से रात के समय मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
सोलर पैनल और लाइट लगाए जाने पर ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं ने दायित्वधारी धीरेंद्र पवार का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान धीरेंद्र पवार ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।
धीरेंद्र पवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि प्राचीन धार्मिक स्थल पर सोलर लाइट लगने से रात के समय मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों और जन सुविधाओं से जुड़े कार्य आगे भी जारी रहेंगे।


इस अवसर पर संजीव लोधी, राजेश लोधी, शोभित, आलोक, अमित, जितेंद्र, परवीन, विशाल क्षेत्री आदि मौजूद रहे।


