मातृशक्ति के तीज उत्सव में छाईं मीनाक्षी, बनीं सावन क्वीन
अम्बिका रावत फर्स्ट रनर-अप, अंजू जोशी और रक्षा पंत संयुक्त रूप से सेकंड रनर-अप
डोईवाला– मातृशक्ति अठूरवाला की ओर से गणपति गार्डन, भानियावाला में आयोजित ‘सावन सेलिब्रेशन एवं तीज उत्सव-2026’ में महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया। उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका मीना राणा की प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। उनके गीतों पर महिलाएं जमकर झूमीं और माहौल सावन के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम में आयोजित ‘सावन क्वीन-2026’ प्रतियोगिता में मीनाक्षी बिष्ट ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया। अम्बिका रावत फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि अंजू जोशी और रक्षा पंत संयुक्त रूप से सेकंड रनर-अप चुनी गईं। मेहंदी प्रतियोगिता में ऋतु डबराल विजेता रहीं, जबकि महिलाओं की रस्साकशी में अन्नू रावत की टीम ने जीत दर्ज की। समूह नृत्य, गढ़वाली काव्य पाठ और हास्य प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरीं।
मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर देते हैं।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. ममता कुंवर ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने के साथ लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ सकें। मंच संचालन बबीता पंत, रीता नेगी और सुमन गुसाईं ने किया।
आयोजन समिति में शोभा गुसाईं, सुमन गुसाईं, मधु डोभाल, बबीता पंत, मीनाक्षी बिष्ट, राजबाला डोभाल, आरती गुसाईं, अन्नू रावत, शिवानी चमोली, रूपाली नौटियाल, सीमा सेमवाल, रक्षा पंत, अम्बिका रावत, कविता, रीता नेगी, नीलम नेगी, कोमल देवी, ममता जोशी, ममता रावत, कमला ममगाईं और अंजू जोशी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, ईश्वर रौथाण, संदीप नेगी, डॉ. कल्पना राणा, प्रदीप नेगी, रणजीत गुसाईं, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल, पूर्व प्रधान मंजू चमोली, बेताल सिंह, सुमेर नेगी, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रवल्लभ लखेड़ा, संजय चमोली और राजेश कुंवर सहित अन्य मौजूद रहे।


