By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नवनिर्माण के संवाहक हैं श्रमिक, हर सुख-दुख में साथ खड़ी है सरकार: रेखा आर्या
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > नवनिर्माण के संवाहक हैं श्रमिक, हर सुख-दुख में साथ खड़ी है सरकार: रेखा आर्या
उत्तराखंड

नवनिर्माण के संवाहक हैं श्रमिक, हर सुख-दुख में साथ खड़ी है सरकार: रेखा आर्या

Aarti Verma
Last updated: 2026/08/18 at 3:05 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

नवनिर्माण के संवाहक हैं श्रमिक, हर सुख-दुख में साथ खड़ी है सरकार: रेखा आर्या

सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित

280 पात्र महिला श्रमिकों, पुरुषों एवं बच्चों को वितरित की गईं पोषण, स्वच्छता व शैक्षणिक किट

अल्मोड़ा/सोमेश्वर : 18 अगस्त,
अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धौलाघाट स्थित रामलीला मैदान में श्रम विभाग के ‘उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ के तत्वावधान में किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्रम विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 280 पंजीकृत पात्र लाभार्थियों—महिला श्रमिकों, पुरुषों और बच्चों को पोषण किट, स्वच्छता किट तथा शैक्षणिक सामग्री किट का वितरण किया गया।

श्रमिकों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देश और प्रदेश के बुनियादी ढांचे तथा नवनिर्माण में हमारे श्रमिक भाइयों-बहनों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। पसीना बहाकर विकास की नींव रखने वाले इन श्रमिकों के हितों की रक्षा करना हमारी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। हमारी सरकार श्रमिकों के हर सुख-दुख की सच्ची साथी है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ‘उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ के माध्यम से निर्माण श्रमिकों के लिए विवाह सहायता, प्रसूति सहायता, मृत्युोपरांत सहायता, छात्रवृत्ति, कौशल उन्नयन तथा श्रमिक स्वास्थ्य जैसी अनेक योजनाएं चला रही है। सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ क्षेत्रों में काम करने वाले अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी पात्र श्रमिक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और पंजीकरण प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाया जाए।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, जिला श्रम अधिकारी आशा पुरोहित, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, गोपाल खोलिया, विपिन पाठक, हरीश रौतेला, जगदीश आर्य, कैलाश गोस्वामी, नरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र मेहरा, प्रीती जोशी आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister rekha aarrya
Aarti Verma August 18, 2026 August 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी खबर : सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार, सब्सिडी फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मांगी दस हजार की रिश्वत
Next Article महिलाओं की आत्मनिर्भरता से सशक्त होगा परिवार और समाज : रुचि भट्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?