महिलाओं की आत्मनिर्भरता से सशक्त होगा परिवार और समाज : रुचि भट्ट
लखपति दीदी कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने का आह्वान, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर।
डोईवाला– भाजपा जिला महिला मोर्चा की ओर से रानीपोखरी स्थित एक फार्म हाउस में लखपति दीदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल ने की।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक मजबूती के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आवास, उज्ज्वला, शौचालय और लखपति दीदी जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में भी महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने के नए अवसर मिल रहे हैं।
महिला मोर्चा जिला प्रभारी नेहा शर्मा ने कहा कि महिला मोर्चा का प्रयास है कि सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक महिला तक पहुंचे। महिलाएं योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार से जुड़ें और आर्थिक रूप से मजबूत बनकर परिवार को भी आगे बढ़ाएं।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल ने कहा कि लखपति दीदी अभियान महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। महिलाएं स्वयं सहायता समूहों और स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें और दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम में महिलाओं ने स्वरोजगार से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ महिला सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर चर्चा की गई। महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से विभिन्न उत्पादों के स्टाल भी लगाए गए, जहां महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, गन्ना सलाहकार समिति प्रदेश सदस्य सुभाष भट्ट, किसान मोर्चा गढ़वाल सहसंयोजक अरुण शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सुचिता रावत, ममता कोठियाल, प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रीति थपलियाल, कुसुम सिद्धू, बबीता रावत, लक्ष्मी गुरुंग, सावित्री सुमेर पुरोहित, रश्मि देवी, रेखा बिंजोला, भावना डोभाल, गौरी रौतेला, स्वीटी रावत, पुष्पा प्रजापति, निर्मला, मंजू नेगी, मानसी, गीतांजलि रावत, पूजा घनसोला, मेघा, सुशीला खत्री, शुभम रावत, महेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।


