By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मैपिंग से छूटे मतदाताओं से निर्धारित प्रमाण-पत्र शीघ्र प्रस्तुत करने की अपील
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मैपिंग से छूटे मतदाताओं से निर्धारित प्रमाण-पत्र शीघ्र प्रस्तुत करने की अपील
उत्तराखंड

मैपिंग से छूटे मतदाताओं से निर्धारित प्रमाण-पत्र शीघ्र प्रस्तुत करने की अपील

Aarti Verma
Last updated: 2026/08/22 at 6:23 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

आयुक्त गढ़वाल ने सहसपुर में विशेष शिविरों का निरीक्षण कर एसआईआर कार्य की जानी प्रगत

मैपिंग से छूटे मतदाताओं से निर्धारित प्रमाण-पत्र शीघ्र प्रस्तुत करने की अपील

देहरादून : 21 अगस्त 2026, आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने आज विधानसभा सहसपुर क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत आयोजित सघन शिविरों एवं चयनित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं मैपिंग कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची में मैपिंग से छूटे मतदाताओं के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाए। बीएलओ द्वारा मतदाताओं से आवश्यक अभिलेख एवं निर्धारित प्रमाण-पत्र प्राप्त करते हुए उनका नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर संपादित की जाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविरों में पहुंचे नागरिकों से भी संवाद किया तथा एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में उनकी शंकाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को मैपिंग एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में स्पष्ट एवं सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो। गढ़वाल आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि जिन मतदाताओं की अभी तक मतदाता सूची में मैपिंग नहीं हो पाई है, वे घबराएं नहीं तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रमाण-पत्र/अभिलेख जल्द से जल्द संबंधित बीएलओ अथवा निर्धारित शिविर में उपलब्ध कराएं। आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत नियमानुसार उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के लिए चयनित मतदेय स्थलों में राजकीय प्राथमिक विद्यालय झाझरा, जूनियर हाईस्कूल सेलाकुई, राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर सहित क्षेत्र के अन्य संबंधित स्थल शामिल रहे। इन मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की मैपिंग एवं पुनरीक्षण संबंधी कार्यवाही का जायजा लिया गया। आयुक्त ने बीएलओ एवं संबंधित निर्वाचन कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे घर-घर संपर्क एवं शिविरों के माध्यम से ऐसे मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करें, जिनकी मैपिंग किसी कारणवश लंबित है। साथ ही, प्राप्त दस्तावेजों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ एसआईआर कार्य को संपादित करें। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट/ईआरओ सहसपुर राकेश तिवारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma August 22, 2026 August 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article खड़गे के बयान पर भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
Next Article CM धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, रोजगार, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिया जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के पुनरीक्षित आगणन पर सचिव आर राजेश कुमार ने किया मंथन
उत्तराखंड October 10, 2026
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
उत्तराखंड October 10, 2026
रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?