By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: महिलाओं के अभिनय से जीवंत होगी रामकथा, आदि शक्ति महिला रामलीला का आगाज
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > महिलाओं के अभिनय से जीवंत होगी रामकथा, आदि शक्ति महिला रामलीला का आगाज
उत्तराखंड

महिलाओं के अभिनय से जीवंत होगी रामकथा, आदि शक्ति महिला रामलीला का आगाज

Aarti Verma
Last updated: 2026/11/12 at 2:19 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

संजय कन्नौजिया के सौजन्य से आदि शक्ति महिला रामलीला का भव्य शुभारंभ, महिलाओं के अभिनय को मिलेगा मंच

देहरादून। गुरु नानक राजकीय इंटर कॉलेज, चखुवाला में आज 12 नवंबर को संजय कन्नौजिया के सौजन्य से आदि शक्ति महिला रामलीला मंचन समिति द्वारा तीसरी बार महिलाओं की रामलीला का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। रामलीला में महिलाओं द्वारा विभिन्न पात्रों का अभिनय कर भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवंत किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव संजय कन्नौजिया ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कारों और मर्यादाओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। विशेष रूप से महिलाओं द्वारा रामलीला का मंचन करना सराहनीय पहल है। इससे महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक भागीदारी को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए। आदि शक्ति महिला रामलीला समिति जिस समर्पण और मेहनत के साथ इस आयोजन को आगे बढ़ा रही है, वह प्रशंसा के योग्य है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता की भावना मजबूत होती है।

समिति की अध्यक्ष एवं निर्देशिका श्रीमती लक्ष्मी मलासी ने बताया कि यह आयोजन 12 नवंबर से 19 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 17 के लोकप्रिय नेता एवं पार्षद अर्जुन सोनकर, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता मोहन कुमार काला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल नेगी, प्रदेश प्रवक्ता सुलेमान अली, कैलाश अग्रवाल, ममगाईं जी, हरदीप गढ़वाली, बबलू भाई, केतन चंचल, युवा कांग्रेस के महासचिव कासिफ भाई, अनिरुद्ध धीमान, आशीष, नीरज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

समिति की उपाध्यक्ष लक्ष्मी दत्त, सचिव कमला बछवाण एवं सह सचिव अमिता गढ़वाली सहित अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

कार्यक्रम के संयोजक संजय कन्नौजिया ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिला कलाकारों का उत्साहवर्धन करें और इस सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनें।

You Might Also Like

आईटी पार्क जलभराव पर DM का एक्शन, स्थायी समाधान के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

अल्मोड़ा में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, तीन लोगों की गई जान…

शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश…

कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 घायल, चालक की मौत…

उत्तराखंड में IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, शासन ने तत्काल प्रभाव से किए ट्रांसफर…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma November 12, 2026 November 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article आईटी पार्क जलभराव पर DM का एक्शन, स्थायी समाधान के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

आईटी पार्क जलभराव पर DM का एक्शन, स्थायी समाधान के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
उत्तराखंड November 12, 2026
अल्मोड़ा में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, तीन लोगों की गई जान…
उत्तराखंड November 12, 2026
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश…
उत्तराखंड November 12, 2026
कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 घायल, चालक की मौत…
उत्तराखंड November 12, 2026
उत्तराखंड में IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, शासन ने तत्काल प्रभाव से किए ट्रांसफर…
उत्तराखंड November 11, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?