By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: आईटी पार्क जलभराव पर DM का एक्शन, स्थायी समाधान के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > आईटी पार्क जलभराव पर DM का एक्शन, स्थायी समाधान के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
उत्तराखंड

आईटी पार्क जलभराव पर DM का एक्शन, स्थायी समाधान के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Aarti Verma
Last updated: 2026/11/12 at 1:16 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

आईटी पार्क क्षेत्र को जलभराव से मिलेगी स्थायी निजात, जिला प्रशासन ने तैयार किया प्लान

रिस्पना रिवरफ्रंट एवं इको पार्क के विकास पर 2.74 करोड़ रुपये होंगे खर्च, जिला योजना एवं डीएमएफ फंड से धनराशि स्वीकृत करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश

आईटी पार्क ड्रेनेज सिस्टम के प्रस्ताव को शासन को भेजने के निर्देश, विशेषज्ञों ने तकनीकी सर्वेक्षण के आधार पर प्रस्तुत किया समाधान का प्लान

देहरादून : 12 नवम्बर, 2026,  सहस्रधारा स्थित आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या का वैज्ञानिक एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने तथा रिस्पना नदी के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में संबंधित विभागों एवं विशेषज्ञों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईटी पार्क क्षेत्र के लिए तैयार किए गए ड्रेनेज सिस्टम तथा राजपुर क्षेत्र में रिस्पना नदी के कैनाल, रिवरफ्रंट एवं इको पार्क विकसित करने की कार्ययोजना का विस्तृत प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत कार्ययोजना के तहत आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग 38 करोड़ रुपये तथा राजपुर क्षेत्र में रिस्पना नदी के कैनाल, रिवरफ्रंट एवं इको पार्क के विकास के लिए लगभग 2.74 करोड़ रुपये की लागत के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।

जिलाधिकारी ने रिस्पना रिवरफ्रंट विकसित करने के प्रस्ताव पर जिला योजना एवं डीएमएफ (जिला खनिज फाउंडेशन) फंड से धनराशि स्वीकृत करने की प्रक्रिया प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो तथा सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं।

आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए तैयार की गई लगभग 38 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को शासन स्तर पर प्रेषित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या का समाधान केवल तात्कालिक उपायों तक सीमित न रहे, बल्कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, प्राकृतिक जल निकासी मार्गों एवं वर्षा जल के प्रवाह का वैज्ञानिक आकलन करते हुए दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सिंचाई विभाग के माध्यम से चिन्हित कंसल्टेंसी के विशेषज्ञों को आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव के कारणों का गहन तकनीकी सर्वेक्षण कर ठोस एवं व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी क्रम में एनआईवीवी कंसल्टेंसी सर्विसेज के प्रतिनिधियों द्वारा ड्रेनेज सिस्टम एवं रिस्पना नदी के जीर्णाेद्धार से संबंधित प्रस्तावों का तकनीकी प्रस्तुतीकरण किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, सिंचाई विभाग के अधिकारी ई.आर. पुरुषोत्तम, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार तथा एनआईवीवी कंसल्टेंसी सर्विसेज के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी…

राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी : मुख्यमंत्री

दिसंबर के पहले सप्ताह में महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार योजना की पहली किस्त: रेखा आर्या

महिलाओं के अभिनय से जीवंत होगी रामकथा, आदि शक्ति महिला रामलीला का आगाज

अल्मोड़ा में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, तीन लोगों की गई जान…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm Dr ashish Chauhan
Aarti Verma November 12, 2026 November 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article अल्मोड़ा में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, तीन लोगों की गई जान…
Next Article महिलाओं के अभिनय से जीवंत होगी रामकथा, आदि शक्ति महिला रामलीला का आगाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी…
उत्तराखंड क्राइम November 13, 2026
राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड November 13, 2026
दिसंबर के पहले सप्ताह में महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार योजना की पहली किस्त: रेखा आर्या
उत्तराखंड November 13, 2026
महिलाओं के अभिनय से जीवंत होगी रामकथा, आदि शक्ति महिला रामलीला का आगाज
उत्तराखंड November 12, 2026
अल्मोड़ा में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, तीन लोगों की गई जान…
उत्तराखंड November 12, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?