By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राष्ट्रपति भवन पहुंची एकलव्य विद्यालयों की छात्र टोली, द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > राष्ट्रपति भवन पहुंची एकलव्य विद्यालयों की छात्र टोली, द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात
उत्तराखंड

राष्ट्रपति भवन पहुंची एकलव्य विद्यालयों की छात्र टोली, द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात

Aarti Verma
Last updated: 2026/08/31 at 7:06 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भी लिया अनुभव

देहरादून : 31 अगस्त, 2026,
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जनपद देहरादून के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चकराता, मेहरावना एवं कालसी के छात्र-छात्राओं को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। तीन दिवसीय इस विशेष शैक्षणिक भ्रमण में प्रत्येक विद्यालय से पांच-पांच छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

दिनांक 28 से 30 अगस्त, 2026 तक आयोजित भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति से हुई यह आत्मीय एवं प्रेरणादायी भेंट विद्यार्थियों के लिए जीवनभर स्मरणीय अनुभव बन गई। राष्ट्रपति से संवाद ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नई ऊर्जा और देश के प्रति समर्पण की भावना को और प्रबल किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने नई दिल्ली के विभिन्न ऐतिहासिक, शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक स्थलों का भी अवलोकन किया। इस शैक्षणिक यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष एवं पाठ्यपुस्तकों से परे प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से देश के इतिहास, संस्कृति, लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं राष्ट्रीय विरासत को समझने का अवसर मिला।

जिला जनजाति कल्याण अधिकारी, देहरादून ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व निर्माण एवं राष्ट्रीय चेतना के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रपति भवन की यात्रा और राष्ट्रपति से भेंट विद्यार्थियों के लिए न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत भी बनेगी।

 

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma August 31, 2026 August 31, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 137वां संस्करण,युवाओं से नशे से दूर रहने का किया आह्वान
Next Article मालागूंठी में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, कार में फंसे चार लोगों को निकाला सुरक्षित.. 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?