By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 57 युवा आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए हुए प्रशिक्षित
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 57 युवा आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए हुए प्रशिक्षित
उत्तराखंड

आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 57 युवा आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए हुए प्रशिक्षित

Aarti Verma
Last updated: 2026/11/19 at 11:39 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 57 युवा आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए हुए प्रशिक्षित

दिनांक 19/11/26

SDRF उत्तराखण्ड द्वारा सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में संचालित छह दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का 16वाँ बैच आज दिनांक 19/11/26 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 57 प्रतिभागियों (34 युवतियां एवं 23 युवक) ने प्रतिभाग किया।

दिनांक 14 से 19 नवम्बर तक आयोजित इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव, बाढ़ एवं भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में अपनी भूमिका निभाने, आपदा के समय उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने तथा स्थानीय स्तर पर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित आपदा मित्रों का समूह तैयार करना है, जो आपातकालीन परिस्थितियों में SDRF एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग प्रदान कर सकें।

SDRF उत्तराखण्ड का यह प्रयास आपदा प्रबंधन के प्रति युवाओं की क्षमता विकसित करने और समुदाय स्तर पर आपदा से निपटने की तैयारी को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपदा के समय शुरुआती कुछ मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में प्रशिक्षित आपदा मित्र स्थानीय स्तर पर प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता (First Responder) के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा मित्र केवल प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवक ही नहीं, बल्कि आपदा के समय समाज की सहायता करने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण देकर एक जागरूक, सक्षम और आपदा के प्रति तैयार समाज का निर्माण किया जा सके।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने 23 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री

दिल्ली की कंपनियों से मिले 650 से अधिक गिफ्ट हैंपर के ऑर्डर, पहाड़ी उत्पादों की बढ़ी मांग

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर डीएलएसए देहरादून का विशेष सघन निरीक्षण अभियान जारी…

‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma November 19, 2026 November 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने 23 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री ने 23 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखंड November 19, 2026
सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड November 19, 2026
दिल्ली की कंपनियों से मिले 650 से अधिक गिफ्ट हैंपर के ऑर्डर, पहाड़ी उत्पादों की बढ़ी मांग
उत्तराखंड November 18, 2026
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर डीएलएसए देहरादून का विशेष सघन निरीक्षण अभियान जारी…
उत्तराखंड November 18, 2026
‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन
उत्तराखंड November 18, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?