“छुट्टी में भी एक्शन—डीएमओ ऐश्वर्या शाह का अवैध खनन पर सख्त शिकंजा”
विकासनगर : आरती वर्मा, पछवादून क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई ने माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है। इस पूरे अभियान की कमान जिला खान अधिकारी ऐश्वर्या शाह के हाथों में है, जिनकी सख्ती, ईमानदारी और दूरदृष्टि ने खनन विभाग की कार्यप्रणाली को पूरी तरह बदलकर रख दिया है।
ऐश्वर्या शाह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे सिर्फ कार्यालय तक सीमित नहीं रहते, बल्कि छुट्टी के दिनों में भी फील्ड में उतरकर खुद निरीक्षण करते हैं। उनके इस एक्टिव और जमीनी कार्यशैली से विभाग में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और अधीनस्थ कर्मचारी भी पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं।
उनके नेतृत्व में लगातार छापेमारी, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, अवैध भंडारण सील करना और पोर्टल बंद करने जैसे सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इन कार्रवाइयों ने साफ संदेश दे दिया है कि अब नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए कोई राहत नहीं है।
जहां पहले क्षेत्र में खनन माफियाओं का दबदबा देखने को मिलता था, वहीं अब हालात बदल चुके हैं। ऐश्वर्या शाह ने न केवल अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाया है, बल्कि वैध खनन को भी व्यवस्थित ढंग से लागू कराया है, जिससे राजस्व बढ़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिली है।
क्रेशर उद्योग को भी मिला लाभ
ऐश्वर्या शाह के कार्यकाल में जिले के क्रेशर संगठन को भी बड़ा फायदा हुआ है। अवैध खनन पर लगाम लगने से वैध रूप से संचालित क्रेशर यूनिट्स को पर्याप्त और नियमित सामग्री मिलने लगी है। इससे कारोबार में पारदर्शिता आई है और ईमानदारी से काम करने वाले व्यापारियों को राहत मिली है। क्रेशर संचालकों का कहना है कि पहले अवैध खनन के कारण असमान प्रतिस्पर्धा थी, लेकिन अब स्थिति संतुलित हो रही है।
स्थानीय लोगों में भी उनकी कार्यशैली को लेकर खासा उत्साह और भरोसा देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद कोई अधिकारी इतनी गंभीरता और ईमानदारी के साथ अवैध खनन के खिलाफ अभियान चला रहा है। छुट्टी के दिन भी सक्रिय रहकर कार्रवाई करना उनके कर्तव्यनिष्ठ और जुझारू व्यक्तित्व को दर्शाता है।
स्पष्ट है कि ऐश्वर्या शाह केवल एक अधिकारी ही नहीं, बल्कि एक मजबूत और प्रभावी नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरे हैं। यदि इसी तरह उनका अभियान जारी रहा, तो आने वाले समय में अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगना तय माना जा रहा है।


