By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: शादी विवाह समारोह में गैस सिलेंडर हेतु ₹10 के स्टांप पेपर पर देना होगा शपथ पत्र
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > शादी विवाह समारोह में गैस सिलेंडर हेतु ₹10 के स्टांप पेपर पर देना होगा शपथ पत्र
उत्तराखंड

शादी विवाह समारोह में गैस सिलेंडर हेतु ₹10 के स्टांप पेपर पर देना होगा शपथ पत्र

Aarti Verma
Last updated: 2026/04/06 at 3:07 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

शादी विवाह समारोह में गैस सिलेंडर हेतु ₹10 के स्टांप पेपर पर देना होगा शपथ पत्र

शादी के कार्ड व आधार कार्ड के साथ शपथ पत्र संलग्न करते हुए 10 दिन पूर्व करना होगा आवेदन

देहरादून नगर क्षेत्र अंतर्गत जिला पूर्ति कार्यालय; तथा समस्त तहसीलों में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पूर्ति /निरीक्षक कार्यालय में किया जाएगा आवेदन

देहरादून : 06 अप्रैल 2026,खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तराखण्ड शासन से विवाह समारोह हेतु अधिकतम 02 व्यावसायिक सिलेण्डर आवंटित किये जाने के निर्देश प्राप्त हुये हैं।

उत्तराखंड शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकरी सविन बंसल ने समस्त उप जिलाधिकारी/क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिये कि विवाह समारोह हेतु आवेदन पत्र प्राप्त होने पर सम्बन्धित को गैस एजेन्सी के माध्यम से अधिकतम 02 व्यावसायिक सिलेण्डर उपलब्ध कराये जाय। साथ ही पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये यह भी निर्देश दिये गये हैं कि आवेदन पत्र के साथ रूपये 10/- का स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र, शादी का कार्ड एवं आधार कार्ड अवश्य प्राप्त किया जाय। यह व्यावसायिक सिलेण्डर अस्थायी रूप से दिये जा रहे हैं जिन्हे उपयोग करने के उपरान्त आवेदनकर्ता को सम्बन्धित गैस एजेन्सी को शीघ्र उपलब्ध कराना होगा। जनपद देहरादून में अभी तक इस हेतु कुल 75 आवेदन पत्र प्राप्त हुये हैं जिन्हेे व्यावसयिक सिलेण्डर दिये जाने हेतु निर्देश दिये जा रहे हैं।

सम्बन्धित गैस एजेन्सियों को अस्थायी कनेक्शन दिये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। इसके लिये गैस एजेन्सियों को 10 प्रतिशत व्यावसायिक सिलेण्डर स्टाक में इस हेतु रखे जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।

साथ ही छोटे दुकानदारों/विद्यार्थी/श्रमिकों का गैस की परेशानी न हो इस हेतु सम्बन्धित गैस एजेन्सियों को 05 कि0ग्रा0 के गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

आयल कम्पनियों को अधिक से अधिक व्यावसायिक सिलेण्डर एवं 05 कि0ग्रा0 के गैस सिलेण्डर गैस एजेन्सियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।


जिला प्रशासन में सभी आवेदनकर्ताओं से अनुरोध किया कि विवाह समारोह से 10 से 12 दिन पूर्व सम्बन्धित कार्यालय में आवेदन करें जिससे समय से सम्बन्धित गैस एजेन्सियों को निर्देश दिये जा सके।

डीएम की क्यूआरटी ने नगर निगम देहरादून क्षेत्र अंतर्गत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 04 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने हेतु गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) द्वारा सतत प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 13 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 13388 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 807 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। एलपीजी का घरेलू 16767 तथा व्यवसायिक का 4442 स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।

You Might Also Like

धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान

राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…

देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma April 6, 2026 April 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बंगाल के चुनावी रण में उत्तराखंड के ‘धाकड़’ धामी, बनगांव में दिखा जनसैलाब
Next Article भूमि धोखाधड़ी पर जीरो टॉलरेंस, अधिकारियों को अभियान मोड में कार्रवाई करने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल
उत्तराखंड November 3, 2026
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान
उत्तराखंड November 3, 2026
राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…
उत्तराखंड November 3, 2026
देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…
उत्तराखंड November 3, 2026
शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…
उत्तराखंड November 2, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?