By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डीएम के आह्वान पर कई वर्षों बाद हुई सुरक्षा एजेंसियों के साथ हाई लेवल मीटिंग, सभी आला अधिकारी रहे उपस्थित, सहयोग को तैयार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > breaking > डीएम के आह्वान पर कई वर्षों बाद हुई सुरक्षा एजेंसियों के साथ हाई लेवल मीटिंग, सभी आला अधिकारी रहे उपस्थित, सहयोग को तैयार
breaking

डीएम के आह्वान पर कई वर्षों बाद हुई सुरक्षा एजेंसियों के साथ हाई लेवल मीटिंग, सभी आला अधिकारी रहे उपस्थित, सहयोग को तैयार

Aarti Verma
Last updated: 2025/05/10 at 2:25 PM
Aarti Verma
Share
7 Min Read
SHARE

सिविल मिलट्री एजेंसीस एकः लक्ष्य हमारा जन मन को बचाना प्रत्येकः
देश में उत्पन्न युद्व जैसी परिस्थितियों के मद्देनजर डीएम ने सिविल और मिलिट्री के आला अधिकारियों संग की अहम बैठक।

डीएम के आह्वान पर कई वर्षों बाद हुई सुरक्षा एजेंसियों के साथ हाई लेवल मीटिंग, सभी आला अधिकारी रहे उपस्थित, सहयोग को तैयार

डीएम के आह्वान पर देहरादून शहर को सेक्टर में विभाजित कर हर मिलिट्री यूनिट, नागरिकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने में जिला प्रशासन की करेगा पूर्ण मदद

डीएम की तैयारी एडवांस स्टेज पर आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन से जल्द लेस दिखेगा अपना जिला देहरादून।

न हो व्याकूल चिंतितः नागरिकों की सुरक्षा, सहायता और आवश्यक सेवा संचालन प्रशासन की जिम्मेदारीः डीएम

जिले में प्रथमबार डीएम बहुत जल्द मिलिट्री, पैरा मिलिट्री वाईटल इन्सटॉलेशन यूनिट पर लगवाने जा रहे रैपिड कम्प्यूनिकेशन सिस्टम

विपरीत परिस्थितियों में क्षति को न्यून करने के लिए मिलकर समन्वय से हम सब करें काम,

डीएसओ को स्पष्ट निर्देश कालाबाजारी/जमाखोरों पर किया जाए तुरंत मुकदमा, संदिग्ध गोदामों का ताला तोड़-तोड़ स्टॉक सीज

अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल को सख्त चेतावनीः बिना प्रशासन की अनुमति के न किया जाए पावर सटडाउन।

फायर हाइडेªंट की क्रियाशीलता बाबत सीएफओ, एसई जलसंस्थान से तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

नागरिकों से अपील, गलत व भ्रामक सूचनाओं से रहें सावधान, सोसाइटी में प्रचारित करने से बचें।

सिविल व सुरक्षा एजेंसी फ्रंट लाइन रिस्पांडर, नागरिकों तक हर सुविधा पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी -डीएम।

देहरादून। 10 मई, 2025

भारत-पाकिस्तान के बीच उत्पन्न मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर सिविल और सुरक्षा एजेंसियों के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखने और सिविल सोसाइटी में दुर्भावनापूर्ण तरीके से गलत एवं भ्रामक सूचनाओं का दुष्प्रचार रोकने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को सिविल डिपार्टमेंट, स्टेक होल्डर्स और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक अहम बैठक की। जिसमें नागरिकों की सुरक्षा, सहायता और आवश्यक सेवाओं को निर्बाध व सुचारू रखने तथा भ्रामक व गलत सूचनाओं के दुष्प्रचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विस्तृत योजना पर चर्चा की गई।

 

जिलाधिकारी ने सिविल डिपार्टमेंट और सुरक्षा एजेंसियों को आपस में सूचना का आदान प्रदान करने और बेहतर समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अपने प्रोटोकॉल के तहत जो भी मॉक अभ्यास किए जा रहे है, उसकी जानकारी जिला प्रशासन एवं सिविल डिपार्टमेंट सें भी साझा की जाए। ताकि सिविल सोसाइटी को इसके बारे में पहले से जानकारी रहे और संवाद की कमी के कारण अनावश्यक पैनिक की स्थिति न हो। असामाजिक तत्वों द्वारा दुर्भावनापूर्ण तरीके से सिविल सोसाइटी में जो गलत जानकारी फैलाने का अभियान चलाया जा रहा है, उस पर प्रभावी रोक लगाई जाए। सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को ड्यूटी पर तैनात रखें। विपरीत परिस्थितियों में क्षति को न्यून करने के लिए मिलकर काम किया जाए।

डीएम की तैयारी एडवांस स्टेज पर हैं अब देहरादून जिला आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन से जल्द लेस दिखेगा 16 किमी एवं 08 किमी रेंज तक सुनवाई देने वाले एडवांस टैक्नॉलाली सायरन सभी प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएगें इसके लिए डीएम ने बजट जारी करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए है। साथ ही जिलें में पहली बार आर्मी, पैरामिलट्री वायटल इन्सटॉलेशन यूनिट पर जिलाधिकारी की पहल पर रेपिड कम्पयूनिकेशन सिस्टम लगाय जा रहे हैं, इससे बाहरी आक्रमण एवं अन्य अपातकालीन स्थिति में एक ही समय पर सभी संस्थानों से एक साथ कम्प्यूनिकेशन हो सकेगा। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल को चेतावनी दी की बिना प्रशासन की अनुमति लिए जिलें में कही भी पावर शट्डाउन न किया जाए। वहीं अधीक्षण अभियंता जल संस्थान एवं सीएफओ को फायर हायड्रेंट की क्रियाशीलता की 3 दिनो के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

देहरादून शहर में हर नागरिक तक सटीक सूचनाओं का त्वरित आदान प्रदान, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने पूरे शहर को सेक्टर में विभाजित करने और प्रत्येक सेक्टर में अधिकारी तैनात करते हुए इसकी जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। कहा कि आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आईआरएस टीम और क्यूआरटी को सक्रिय रखा जाए। बैठक में एयरपोर्ट एवं शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा उपाय की रणनीति को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी ने आवश्यक सेवाओं से जुड़ें विभागों को निर्देशित किया कि जनपद में राशन, बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को निर्बाध रूप से सुचारू रखा जाए। एसडीएम और जिला पूर्ति अधिकारी संयुक्त निरीक्षण थोक विक्रेता दुकानों का नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध करें। किसी भी दशा में जमाखोरी और अनावश्यक स्टॉकिंग न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए और सिविल सोसाइटी में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति को लेकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार को रोका जाए। ताकि आम नागरिकों में किसी प्रकार की घबराहट पैदा न हो।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयारी करना और उसका अभ्यास करने का यह बिल्कुल भी मतलब नहीं है कि चिंता की कोई बात है। सुरक्षा एजेंसियां और सिविल डिपार्टमेंट फ्रंट लाइन रिस्पांडर है। इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि अपनी तैयारियां पूरी रखें। सुरक्षा एजेंसी और सिविल डिपार्टमेंट अपना काम भली भांति कर रहे है।

किसी भी दशा में घबराने की आवश्यकता नहीं है। कहा कि आम नागरिकों तक निर्बाध रूप से आवश्यक सेवाओं की सप्लाई रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने जनता से यह भी अपील की कि दुर्भावना से फैलाई जा रही गलत एवं भ्रामक सूचनाओं के प्रति सावधान रहें और इनको सोसाइटी में प्रचारित करने से बचें। उन्होंने नागरिकों से आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने और सरकार के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध भी किया।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, एडीएम जय भारत, एसडीएम प्रत्यूष, एसडीएम कुमकुम जोशी, सीएमओ डा0 मुकेश कुमार सहित आर्मी, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अन्य पैरामिलिट्री फोर्स एवं सिविल डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

कांवड़ मेला-2026: कांगड़ा घाट पर SDRF की सतर्कता से टलीं सात बड़ी दुर्घटनाएं, गंगा में डूब रहे 07 श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज़ : NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा- “देश के युवाओं का भविष्य सर्वोपरि”

कोरोनेशन अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, पीआरओ पर कार्रवाई और संयुक्त जांच समिति गठित

देवभूमि के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा, मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में NSG ने रचा इतिहास

Aarti Verma May 10, 2025 May 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article शौर्य और सम्मान का प्रतीक बनेगी 12 मई को देहरादून में आयोजित शौर्य तिरंगा यात्रा
Next Article Big breaking :-उत्तराखंड में IAS और PCS के हुए तबादले, देखिए LIST
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बिग न्यूज़ : दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, बासी खाद्य सामग्री मिलने पर बंद कराया…
उत्तराखंड October 13, 2026
बिग न्यूज़ : प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार…
उत्तराखंड October 13, 2026
देहरादून में सेवा संकल्प शिविर, 30 पेंशन प्रकरण स्वीकृत और 6 परिवारों को विवाह सहायता वितरित
उत्तराखंड October 13, 2026
डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, विधायक से सांसद तक का रहा लंबा राजनीतिक सफर
उत्तराखंड October 13, 2026
बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?