By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हरिद्वार में 16 जनवरी को बंद रहेंगे आठवीं तक के सभी स्कूल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > हरिद्वार में 16 जनवरी को बंद रहेंगे आठवीं तक के सभी स्कूल
उत्तराखंडशिक्षा

हरिद्वार में 16 जनवरी को बंद रहेंगे आठवीं तक के सभी स्कूल

Aarti Verma
Last updated: 2024/01/15 at 9:40 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

हरिद्वार:(रिपोर्ट जीशान मलिक)उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ रहा है. हाड़ कंपा देनेवाली ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. शीतलहर और कोहरे ने लोगों की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है. लोगों को सूरज के दर्शन नसीब नहीं हो रहे हैं. गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है. विजिबिलिटी कम होने से ड्राइवरों को गाड़ी चलाने में दुश्वारी आ रही है. ठंड की मार सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों पर पड़ रही है. ऐसे में हरिद्वार जिलाधिकारी ने बच्चों को बड़ी राहत दी है. उन्होंने 16 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है. जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है.

16 जनवरी को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी


बता दें कि मौसम विभाग ने शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसलिए 16 जनवरी को कक्षा एक से 8वी तक के स्कूल नहीं खुलेंगे. आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी बड़ी राहत दी गई है. हरिद्वार में नौवीं और दसवीं के स्कूलों का समय भी बदला गया है. नौवीं और दसवीं के स्कूलों सुबह 9 बजे बाद कक्षाएं संचालित की जाएंगी.मौसम विभाग ने जारी किया है शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

जिलाधिकारी का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राहत देने का फैसला लिया है. निर्देशों का उल्लंघन करने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. आगामी बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को सुबह 9 बजे बाद क्लास संचालित करने का आदेश दिया गया है. जिलाधिकारी की तरफ से जारी आदेश में नियमों की अवहेलना करने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धाराओं में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी 23 नवंबर को बिंदुखत्ता में लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग

डोईवाला प्रेस क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न, महेंद्र चौहान अध्यक्ष और राजेन्द्र वर्मा महामंत्री निर्वाचित…

पीपलकोटी में हादसा, पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत…

नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा जरूरी… पिरान कलियर में एडीजीपी ने युवाओं को किया जागरूक

जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

TAGGED: uttarakhand
Aarti Verma January 15, 2024 January 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article कुमाऊं के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
Next Article महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा देहरादून में कई स्थानों पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री धामी 23 नवंबर को बिंदुखत्ता में लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग
उत्तराखंड November 22, 2026
डोईवाला प्रेस क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न, महेंद्र चौहान अध्यक्ष और राजेन्द्र वर्मा महामंत्री निर्वाचित…
उत्तराखंड November 22, 2026
पीपलकोटी में हादसा, पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत…
उत्तराखंड November 22, 2026
नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा जरूरी… पिरान कलियर में एडीजीपी ने युवाओं को किया जागरूक
उत्तराखंड November 22, 2026
जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड November 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?