By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सीएम के निर्देशानुसार, फर्जी राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड पर सख्ती, डीएम ने दिए सत्यापन अभियान शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > सीएम के निर्देशानुसार, फर्जी राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड पर सख्ती, डीएम ने दिए सत्यापन अभियान शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश
उत्तराखंड

सीएम के निर्देशानुसार, फर्जी राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड पर सख्ती, डीएम ने दिए सत्यापन अभियान शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश

Aarti Verma
Last updated: 2025/10/16 at 2:05 PM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

सीएम के निर्देशानुसार, फर्जी राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड पर सख्ती, डीएम ने दिए सत्यापन अभियान शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश।

जिला प्रशासन के हरकत में रहते अब तक किए जा चुके है 3600 राशन व 10,000 फर्जी आयुष्मान कार्ड निरस्त,

किसी भी दशा में पात्र लाभार्थियों के लिए धन, राशन, लाभ नहीं होने दिया जाएगा विचलित।

लापरवाही पड़ी भारी, सत्यापन में ढिलाई पर डीएम ने कई पूर्ति निरीक्षक, एआरओ और एडीओ पंचायत का वेतन किया जब्त।

जवाबदेही तय, राशन कार्ड सत्यापन में देरी पर डीएम सख्त, 30 अक्टूबर तक 60 प्रतिशत सत्यापन हो पूरा, नहीं तो जब्त होगा वेतन, प्रतिकूल प्रविष्टि भी,

पिछले माह ही संगठित गिरोह को दबोचने हेतु जिला प्रशासन ने संगीन धाराओं में एफआईआर भी कराई थी दर्ज,

राशन, आयुष्मान का हक सिर्फ पात्र परिवारों को, हटेंगे सभी अपात्र – डीएम।

डीएम की अध्यक्षता में राशन, आयुष्मान कार्ड सत्यापन पर हुई अहम बैठक।

देहरादून : 16 अक्टूबर,2025

जिले में राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड सत्यापन कार्याे को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी एवं सीएमओ को राशन एवं आयुष्मान कार्डाे का शत प्रतिशत सत्यापन कार्य तत्काल पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अपात्र लाभार्थियों को हटाते हुए पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द राशन एवं आयुष्मान कार्ड जारी किए जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सीएमओ से अपात्र आयुष्मान कार्ड के बारे में विभागीय कार्रवाई की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, फर्जी राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड पर डीएम ने सख्ती दिखाते हुए सत्यापन अभियान को जल्द से जल्द शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि किसी भी दशा में पात्र लाभार्थियों के लिए धन, राशन, लाभ को विचलित नहीं होने दिया जाएगा। सत्यापन कार्यो में ढिलाई पर पूर्ति निरीक्षक, एआरओ और एडीओ पंचायत अधिकारियों को भारी पड गई। डीएम ने सभी का वेतन जब्त करने के निर्देश दिए है।

डीएम ने 30 अक्टूबर तक 60 प्रतिशत सत्यापन कार्य पूर्ण न होने पर इन सबकी जवाबदेही तय की। हिदायत दी की कार्य पूर्ण न होने पर वेतन तो जब्त होगा ही साथ में प्रतिकूल प्रविष्ठि भी दी जाएगी। जिला प्रशासन के हरकत में आने पर अब तक 3600 राशन और 10000 फर्जी आयुष्मान कार्ड निरस्त किए जा चुके है। डीएम ने कहा कि राशन और आयुष्मान का हक सिर्फ पात्र परिवारों को मिलेगा। सभी अपात्र लोगों को हटाया जाएगा। जिला प्रशासन ने संगठित गिरोह को दबोचने और संगीन धाराओं में पिछले माह ही एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

जनपद के क्लेमेंन्टाउन, सहसपुर, विकास नगर, ऋषिकेश, डोईवाला, त्यूनी और कालसी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड सत्यापन की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक, एआरओ और एडीओ पंचायत का वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जिलाधिकारी ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि 30 अक्टूबर तक 60 प्रतिशत से अधिक राशन कार्डाे सत्यापन कार्य पूरा नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों का वेतन काटते हुए उनको प्रतिकूल प्रविष्टि की प्रबल संस्तुति भी की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात सभी पूर्ति निरीक्षक यह सुनिश्चित करलें की अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर राशन पा रहे व्यक्तियों में जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है, उनका सर्वे करें और पात्र व अपात्र लाभार्थियों की जांच कार्य त्रुटिरहित शीघ्र पूरा करें। इस कार्य में किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में कुल 383352 राशन कार्ड धारक है, जिसमें से 156815 राशन कार्ड का सत्यापन कार्य पूरा कर दिया गया है। राशन कार्ड सत्यापन का कार्य गतिमान है और अभी तक 40.91 प्रतिशत राशन कार्ड का सत्यापन किया जा चुका है। क्लेमेंटाउन में 25.40, सहसपुर में 38.07, विकासनगर में 27.21, ऋषिकेश में 23.52, डोईवाला में 20.99, कालसी में 38.55 और त्यूनी में 8.62 प्रतिशत ही सत्यापन कार्य हुआ है। अभी तक विभिन्न कारणों से 3617 कार्ड निरस्त भी किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आधार कार्ड से राशन कार्ड को डिजिटल रूप में सत्यापित करने के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी गतिमान है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में 126960 आयुष्मान कार्ड धारक है जिसका सत्यापन कार्य प्रगति पर है।

बैठक में एसडीएम अपूर्वा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमके शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल सहित संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma October 16, 2025 October 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article दुखयारी विधवा शोभा को आईसीआईसीआई बैंक ने लौटाए घर के कागजात; परिवार सहित धन्यवाद देने कलेक्टेªट पंहुची शोभा
Next Article उत्तराखंड में सीमाओं पर बढ़ी चौकसी, देहरादून हरिद्वार, उधमसिंहनगर,और नैनीताल में रखी जा रही है विशेष निगरानी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?