शहीदों की स्मृति में भागवत कथा, भजनों से गूंजा कथा स्थल
आचार्य श्याम सुंदर गौतम ने कहा- वीरों के बलिदान के लिए देशवासी सदैव ऋणी रहेंगे
डोईवाला – बद्रीपुर स्थित नाइन पाम रिसोर्ट में सोसायटी ऑफ मिशन 4जी प्लस की ओर से वीर शहीद सैनिकों एवं शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य श्याम सुंदर गौतम महाराज ने वीर बलिदानियों की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले वीर बलिदानी ईश्वरीय शक्ति के अवतार हैं। उनके बलिदान के लिए देशवासी सदैव ऋणी रहेंगे।
इस दौरान विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने देशभक्ति गीत और भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे कथा स्थल देशभक्ति और आध्यात्मिक भाव से भर गया। कार्यक्रम में शहीद परिवारों को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सेना में शहीद राहुल बिष्ट के माता-पिता, शहीद सुजान सिंह के परिजन, वीर बलिदानी तेजबहादुर थापा के पुत्र-बहू तथा शहीद राज्य आंदोलनकारी गिरीश भद्री की माता और परिजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष सुभाष भट्ट, संयोजक डॉ. राकेश उनियाल, हीरा देवी भट्ट, नत्थी सिंह राणा, डॉ. लक्ष्मण सिंह बिष्ट, नंदनी ढौडियाल, नीतू रावत, रामेश्वरी चौहान, सूबेदार दर्शन सिंह बिष्ट, सूबेदार सुमन सिंह सजवाण, कैप्टन जितेंद्र सिंह मियां सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


