By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बिग ब्रेकिंग : अभद्र टिप्पणी के आरोप में शिक्षक ससपेंड… …
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > बिग ब्रेकिंग : अभद्र टिप्पणी के आरोप में शिक्षक ससपेंड… …
उत्तराखंडक्राइम

बिग ब्रेकिंग : अभद्र टिप्पणी के आरोप में शिक्षक ससपेंड… …

Aarti Verma
Last updated: 2024/07/27 at 4:37 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

 

देहरादून: तबादलों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री पर अभद्र टिप्पणियां करने के मामले में शिक्षक प्रवीन कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने इसके आदेश किए। निलंबन अवधि के लिए तिवारी को उत्तरकाशी में सीईओ कार्यालय से अटैच कर दिया गया है।

 

सोशल मीडिया पर टिप्पणियां करने के मामले में निलंबन की कार्रवाई का शिक्षा विभाग में यह पहला मामला है। हालांकि इससे पहले कुछ शिक्षकों को नोटिस जरूर दिए गए हैं, लेकिन बाद में चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।

 

तिवारी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर मई में पोस्ट की थी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के अनुसार तिवारी उत्तरकाशी के जीआईसी मोरी में हिंदी के प्रवक्ता पद कार्यरत हैं। पोस्ट में तबादला प्रक्रिया को केंद्रित करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। सरकार और उच्चाधिकारियों पर बिना मोटी रकम लिए तबादला न करने का आरोप भी इसमें शामिल था। इसके साथ ही कई और गंभीर टिप्पणियां भी की गई हैं। इस मामले की जांच के बाद उत्तरकाशी के सीईओ ने यह भी कहा कि तिवारी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों के साथ भी व्यवहार मर्यादित नहीं है। उन्हें सोशल मीडिया के जरिए धमकाया जाता है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक बिष्ट के अनुसार तिवारी का आचरण कर्मचारियों की आचरण नियमावली- 2002 का सरासर उल्लंघन है। मालूम हो कि सोशल मीडिया पर शिक्षकों के विभाग और सरकार के खिलाफ लिखने और टिप्पणी करने पर शुरू से पांबदी है। इससे पहले राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बहुगुणा और डॉ. अंकित जोशी को नोटिस दिए गए हैं। बहुगुणा पर शिक्षा मंत्री पर टिप्पणियां करने का आरोप रहा है। सोशल मीडिया पर टिप्पणियां करने के मामले में निलंबन की कार्रवाई का शिक्षा विभाग में यह पहला मामला है।

You Might Also Like

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma July 27, 2024 July 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बागेश्वर : सामा पनियाली गांव में फटा बादल, SDRF ने राहत एवं बचाव कार्य…
Next Article बड़ी खबर : तोली गांव में एक मकान पर मलबा आने से 2 की मौत, एक का शव बरामद, सर्चिंग जारी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया
उत्तराखंड October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
उत्तराखंड October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?