By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बिग न्यूज़ : 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > बिग न्यूज़ : 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त…
उत्तराखंड

बिग न्यूज़ : 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त…

Aarti Verma
Last updated: 2026/10/24 at 12:42 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी,

104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त

देहरादून : 24 अक्टूबर 2026,

जनपद देहरादून में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अनधिकृत उपयोग तथा अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों के नेतृत्व में प्रवर्तन टीमों का गठन कर विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज देहरादून नगर क्षेत्र में विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का अनधिकृत उपयोग पाए जाने पर 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जब्त सिलेंडरों को संबंधित गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में जमा कराया गया है।

इसके अतिरिक्त छिद्दरवाला क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार किए जाने का मामला सामने आने पर प्रवर्तन टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए। प्रकरण में मौके पर मिले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध थाना रायवाला में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई जा चुकी है। साथ ही, मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून के के अग्रवाल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दृष्टिगत घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग एवं उपयोग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल निर्धारित घरेलू प्रयोजनों के लिए किया जाना चाहिए। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अनधिकृत उपयोग, अवैध रिफिलिंग तथा गैस की कालाबाजारी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से औचक निरीक्षण एवं जांच अभियान जारी रखा जाए तथा घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग करने और अवैध रिफिलिंग के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून के के अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

You Might Also Like

केदारनाथ-यमुनोत्री में बीमार श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी SDRF, दुर्गम रास्तों से सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण

देहरादून में दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम का मौका

देहरादून: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का अभियान…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma October 24, 2026 October 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण
Next Article सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

केदारनाथ-यमुनोत्री में बीमार श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी SDRF, दुर्गम रास्तों से सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
उत्तराखंड October 24, 2026
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
उत्तराखंड October 24, 2026
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण
उत्तराखंड October 23, 2026
देहरादून में दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम का मौका
उत्तराखंड October 23, 2026
देहरादून: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का अभियान…
उत्तराखंड October 23, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?