By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बिग न्यूज़ : रुड़की में एप्पल की नकली एसेसरीज का भंडाफोड़, कंपनी अधिकारियों की छापेमारी…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > बिग न्यूज़ : रुड़की में एप्पल की नकली एसेसरीज का भंडाफोड़, कंपनी अधिकारियों की छापेमारी…
उत्तराखंड

बिग न्यूज़ : रुड़की में एप्पल की नकली एसेसरीज का भंडाफोड़, कंपनी अधिकारियों की छापेमारी…

Aarti Verma
Last updated: 2025/02/22 at 8:08 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

रुड़की में बिक रहा था एप्पल का नकली एसेसरीज, कंपनी के अधिकारियों ने की छापेमारी, बरामद किया नकली सामान – MOBILE SHOP RAID IN रूडकी

रुड़की : हरिद्वार के रुड़की में सिविल लाइन स्थित मोबाइल मार्केट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एप्पल कंपनी के अधिकारियों ने दुकानों पर छापेमारी की। दरअसल उन्हें यहां पर कंपनी के नकली सामान बेचे जाने की शिकायत मिली थी। हालांकि कंपनी की इस कार्रवाई का व्यापारियों ने जमकर विरोध किया और अपनी दुकानें बंद कर दी। जिसके बाद व्यापार मंडल और मोबाइल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर इकट्ठा हो गए और कंपनी अधिकारियों से वार्ता की। हालांकि छापेमारी के दौरान टीम को नकली सामान भी बरामद हुआ है।

देर शाम एप्पल मोबाइल कंपनी के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ सिविल लाइन में स्थित रुड़की टॉकीज चौक से मुख्य डाकघर की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित मोबाइल मार्केट पहुंचे। जहां पर उन्होंने मोबाइल की दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान एक साथ कई दुकानों में कंपनी के अधिकारी घुस गए और मोबाइल पार्ट्स की जांच करने लगे। वहीं इस प्रकार से अचानक हुई कार्रवाई से मोबाइल व्यापारियों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद सभी मोबाइल व्यापारी जमा हो गए और कंपनी अधिकारियों को दुकानों से बाहर करने के साथ ही अपनी दुकानें बंद कर दी।

हालांकि मोबाइल कंपनी के अधिकारियों का कहना था कि उन्हें शिकायत मिली है कि यहां पर दुकानों में उनकी कंपनी का नकली सामान बेचा जा रहा है. जिस पर उन्होंने छापेमारी की कार्रवाई की है।उधर व्यापारियों का कहना था कि जिस दुकान की शिकायत मिली है, उस दुकान में ही कार्रवाई करनी चाहिए। उनका कहना था कि सब दुकानों में कार्रवाई का कोई औचित्य नहीं है। हालांकि इसी दौरान व्यापार मंडल और मोबाइल एसोसिएशन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस की मौजूदगी में कंपनी के अधिकारियों से वार्ता की।

वहीं टीम को एक दुकान से नकली सामान भी मिला है, फिलहाल टीम द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व प्रशिक्षु कुश मिश्रा ने बताया कि एप्पल कंपनी का जो नकली प्रोडक्ट मिला है, उसके खिलाफ एप्पल की टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि एप्पल के नकली पार्ट्स बरामद किए गए हैं। फिलहाल कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

You Might Also Like

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां

CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग…

जिलाधिकारी ने 46 गांवों में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश

ट्रांसफर नियमों की बाधाएं दूर करने पर जोर, विभागों से स्थायी समाधान के प्रस्ताव तलब

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Roorkee
Aarti Verma February 22, 2025 February 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article सदन में पहाड़ बनाम मैदान पर हंगामा, प्रेमचंद अग्रवाल और मदन बिष्ट में तीखी बहस, अध्यक्ष ने लगाई फटकार…
Next Article अपने बयान के लिए वित्त मंत्री ने प्रकट किया खेद…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
उत्तराखंड October 30, 2026
मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां
उत्तराखंड October 29, 2026
CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड October 29, 2026
जिलाधिकारी ने 46 गांवों में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड October 29, 2026
ट्रांसफर नियमों की बाधाएं दूर करने पर जोर, विभागों से स्थायी समाधान के प्रस्ताव तलब
उत्तराखंड October 29, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?