By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बड़ी खबर :  20 हजार की रिश्वत मांगी, 6 हजार लेते पकड़े गए कोटद्वार फायर स्टेशन प्रभारी…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > बड़ी खबर :  20 हजार की रिश्वत मांगी, 6 हजार लेते पकड़े गए कोटद्वार फायर स्टेशन प्रभारी…
उत्तराखंडक्राइम

बड़ी खबर :  20 हजार की रिश्वत मांगी, 6 हजार लेते पकड़े गए कोटद्वार फायर स्टेशन प्रभारी…

Aarti Verma
Last updated: 2026/11/04 at 9:35 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

बड़ी खबर :  20 हजार की रिश्वत मांगी, 6 हजार लेते पकड़े गए कोटद्वार फायर स्टेशन प्रभारी…

कोटद्वार / देहरादून : उत्तराखंड सतर्कता विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटद्वार फायर स्टेशन के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

त्यागी पर आरोप है कि उन्होंने लैंसडाउन में बन रहे एक होटल की फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने के एवज में होटल संचालक से मोटी रकम की मांग की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, लैंसडाउन निवासी एक होटल व्यवसायी ने अपने होटल के लिए फायर विभाग से NOC के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि इस काम को आगे बढ़ाने के लिए प्रभारी अधिकारी भूपेश त्यागी ने उनसे 20 हजार रुपये की मांग रखी।

होटल व्यवसायी रिश्वत नहीं देना चाहता था। उसने इस पूरे मामले की शिकायत देहरादून स्थित सतर्कता विभाग को दी। शिकायत की जांच के बाद थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके बाद सतर्कता विभाग की ट्रैप टीम ने योजना के तहत बुधवार को छापा मारा। टीम ने त्यागी को शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सतर्कता विभाग अब यह पता लगा रहा है कि क्या अधिकारी ने इससे पहले भी अन्य लोगों से इसी तरह रिश्वत ली है।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभागीय जांच के लिए भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद कोटद्वार और लैंसडाउन क्षेत्र में फायर विभाग से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं स्थानीय होटल व्यवसायियों ने सतर्कता विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।

You Might Also Like

“रणजीत सिंह वर्मा : राज्य आंदोलन की के एक जननायक ” का विमोचन सीएम धामी ने किया

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि…

चमोली में 200 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति को SDRF ने रात में किया रेस्क्यू, घायल अस्पताल पहुंचाया

राजवीर सिंह खत्री ने दीपावली एवं भाई दूज पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

अनिल कुमार की ओर से क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

TAGGED: Crime, Dehradun news uttrakhand news, Kotdwar
Aarti Verma November 4, 2026 November 4, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article केदारताल ट्रेक रेस्क्यू: 3 शव हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड पहुंचे, लापता ट्रेकर्स की तलाश जारी…
Next Article स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

“रणजीत सिंह वर्मा : राज्य आंदोलन की के एक जननायक ” का विमोचन सीएम धामी ने किया
उत्तराखंड November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि…
उत्तराखंड November 9, 2026
चमोली में 200 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति को SDRF ने रात में किया रेस्क्यू, घायल अस्पताल पहुंचाया
उत्तराखंड November 9, 2026
राजवीर सिंह खत्री ने दीपावली एवं भाई दूज पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
नीरज कश्यप ने दीपावली एवं भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
breaking November 7, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?