By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बड़ी ख़बर : मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने की “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के 15वें एवं 16वें लकी ड्रॉ की घोषणा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > बड़ी ख़बर : मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने की “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के 15वें एवं 16वें लकी ड्रॉ की घोषणा
उत्तराखंड

बड़ी ख़बर : मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने की “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के 15वें एवं 16वें लकी ड्रॉ की घोषणा

Aarti Verma
Last updated: 2024/03/07 at 11:02 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने की “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के 15वें एवं 16वें लकी ड्रॉ की घोषणा

वित्त मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के 15वें एवं 16वें लकी ड्रॉ की घोषणा ऑनलाईन माध्यम से की जिसमें जनवरी तथा फरवरी 2024 में उपभोक्ताओं द्वारा अपलोड किये गये बिलों को शामिल किया गया।

मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बिल लेने के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना चलायी जा रही है। उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत अब तक चौदह मासिक लकी ड्रॉ आयोजित किये गये हैं।

वित मंत्री ने कहा कि आज का आयोजन 15वें तथा 16वें मासिक लकी ड्रॉ के विजेताओं का चयन किये जाने के लिए आयोजित किया गया है, जिनके द्वारा पंजीकृत व्यापारियों से की गयी खरीद पर प्राप्त बिल को BLIPUK App पर अपलोड किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के मासिक लकी ड्रॉ में 01 जनवरी, 2024 से 31 जनवरी, 2024 तक की अवधि में की गयी खरीद पर अपलोड किये गए कुल 95,139 बिलों तथा 01 फरवरी, 2024 से 29 फरवरी, 2024 तक की अवधि में की गयी खरीद पर अपलोड किये गए कुल 79,684 बिलों को शामिल किया गया है। योजना के अन्तर्गत अब तक 83,325 उपभोक्ता पंजीकृत हुये हैं, जिनके द्वारा लगभग रु0 241.76 करोड़ मूल्य के 5,73,504 बिल अपलोड किये गये हैं। योजना की लोकप्रियता को देखते हुए योजना के अंतर्गत मासिक पुरस्कार दिए जाने की अवधि को दिनांक 30 नवम्बर, 2023 से बढ़ाकर दिनांक 31 मार्च, 2024 तक किया गया है।

मंत्री ने कहा कि “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना में ग्राहकों को मासिक पुरस्कार के अंतर्गत 1500 पुरस्कार दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के पश्चात भी प्रत्येक माह 31 मार्च, 2024 तक उपभोक्ताओं के पास बिल अपलोड करने पर मासिक पुरस्कार के रूप में 500 मोबाईल फोन, 500 स्मार्ट वॉच तथा 500 ईयर फोन को जीतने का अवसर होगा।

वित्त मंत्री द्वारा लकी ड्रॉ की घोषणा करते हुए समस्त जनता से प्रत्येक खरीद पर बिल प्राप्त करने की अपील की गयी तथा समस्त विजेताओं का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि गत वर्ष 2022-23 (माह फरवरी तक) रु0 6807 करोड़ राजस्व की तुलना में संगत वर्ष 2023-24 (माह फरवरी तक) में रु0 7623 करोड़ राजस्व प्राप्त किया गया है, जो कि लगभग 12 प्रतिशत अधिक है।

मंत्री ने बताया कि माह फरवरी, 2023 में प्राप्त राजस्व रु0 571 करोड़ की तुलना में माह फरवरी, 2024 में प्राप्त राजस्व रु0 751 करोड़ है, जो कि लगभग 31 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 के लिए राज्य कर विभाग हेतु बजटीय राजस्व लक्ष्य रु0 8787 करोड़ रखा गया है इस क्रम में माह फरवरी, 2024 तक निर्धारित राजस्व लक्ष्य रु0 8051 करोड़ के सापेक्ष रु0 7623 करोड़ की प्राप्ति कर ली गयी है, जो कि निर्धारित राजस्व लक्ष्य का 94.68 प्रतिशत है।

लकी ड्रा आयोजन में डॉ0 अहमद इकबाल, आयुक्त राज्य कर सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के रूप में आई0एस0 बृजवाल, अपर आयुक्त (विशेष वेतनमान) राज्य कर, अनिल सिंह, अपर आयुक्त राज्य कर, अमित गुप्ता, अपर आयुक्त राज्य कर, अनुराग मिश्रा, संयुक्त आयुक्त राज्य कर तथा एस0एस0तिरुवा, संयुक्त आयुक्त राज्य कर उपस्थित रहे।

You Might Also Like

धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान

राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…

देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister Prem Chandra Agarwal
Aarti Verma March 7, 2024 March 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने राठ क्षेत्र के पैठाणी चकिसैन त्रिपलीसैंण में  की विकास योजनाओं की सोगात
Next Article देहरादून : मुख्यमंत्री ने देहरादून में ’नारी शक्ति महोत्सव’ में किया प्रतिभाग।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल
उत्तराखंड November 3, 2026
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान
उत्तराखंड November 3, 2026
राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…
उत्तराखंड November 3, 2026
देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…
उत्तराखंड November 3, 2026
शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…
उत्तराखंड November 2, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?