By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बिग न्यूज़ : गुजरात हाईकोर्ट के मोबाइल फोन चोरी करने वाला शातिर चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > बिग न्यूज़ : गुजरात हाईकोर्ट के मोबाइल फोन चोरी करने वाला शातिर चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में…
उत्तराखंडक्राइम

बिग न्यूज़ : गुजरात हाईकोर्ट के मोबाइल फोन चोरी करने वाला शातिर चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में…

Aarti Verma
Last updated: 2025/02/10 at 10:25 AM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

 

राजपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा।

मुख्य न्यायाधीश गुजरात हाईकोर्ट के मोबाइल फोन चोरी करने वाला शातिर चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में।

अभियुक्त रेपीडो से सवारिया छोड़ने के बाद मौका देखकर देता था चोरी की घटनाओ को अंजाम।

घटना के दिन भी अभियुक्त सवारी छोड़ने गया था राजपुर स्थित वैडिंग पॉइंट में

मौका देखकर दिया था चोरी की घटना को अंजाम, 02 आईफोन किये थे चोरी।

घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस एवं SOG की संयुक्त टीमों ने दून से बिहार तक बिछाया था जाल।

अभियुक्त ने चोरी किये गये आईफोनों को राह चलते व्यक्ति को दिया था बेच।

अभियुक्त नशे का है आदि, नशे की पूर्ति के लिये चोरी की घटना को देता है अंजाम

पूर्व में भी चोरी की घटनाओ में जा चुका है जेल।

थाना राजपुर : 27.01.2025 को वादी मूलचंद त्यागी रजिस्टार जनरल माननीय हाई कोर्ट गुजरात द्वारा थाना राजपुर पर शिकायती प्रार्थना दिया कि अज्ञात चोर द्वारा मसूरी रोड स्थित फुटहिल गार्डन वेडिंग पॉइंट में एक शादी समारोह के दौरान सुनीता अग्रवाल चीफ जस्टिस न्यायालय गुजरात हाई कोर्ट अहमदाबाद के दो आईफोन चुरा लिए हैं। जिस सम्बन्ध में थाना राजपुर में तत्काल मु0अ0सं0 15/25 धारा 305(2) BNS बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस एवं SOG की अलग अलग टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं उसके आस-पास आने जाने वाले समस्त मार्गों के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए सर्विलांस के माध्यम से घटनास्थल के आस पास का डेटा संकलित किया गया एवं मैनवल पुलिसिंग करते हुये पूर्व में चोरी की घटना में प्रकाश में आये गिरोह एवं उनके सदस्यों के बारे में जानकारी एकत्रित की गयी साथ ही चोरी के अभियोगों में जेल से छूटे अभियुक्तों के भी सत्यापन की कार्यवाही की गई।

इसी बीच पुलिस टीम को सर्विलांस के आधार पर चोरी किये गये 01 मोबाइल फोन की ग्राम बरसाम थाना अंचल सिमरी बखत्यारपुर जिला सहरसा बिहार में होने की जानकारी प्राप्त हुयी, जिस पर एक पुलिस टीम को तत्काल बिहार के लिये रवाना किया गया तथा सर्विलान्स की मदद से बिहार में खलील नामक व्यक्ति से चोरी किये गए दोनो मोबाइल फ़ोन बरामद किये गए, जिसने पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा घण्टाघर देहरादून में एक व्यक्ति से राह चलते मोबाइल फोनों को खरीदा था, जिसकी फोटो उसके द्वारा खींच ली गयी थी। जिस पर संधिक्त अभियुक्त की फ़ोटो प्राप्त करते हुए टीम द्वारा मैनवल पुलिसिंग करते हुये आज -10/02/25 को मुखबिर की सूचना पर दून ट्रैफल गॉड से बीमा विहार रोड के पास चेकिंग के दौरान मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त गोविंद साहू को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ में अभियुक्त गोविंद साहू द्वारा बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है तथा वर्तमान में चक्कूवाला इंदिरा नगर में अपने परिवार के साथ रहता है । वह अपने नशे की लत पूरी करने के लिए मोबाइल/लैपटॉप आदी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। अभियुक्त पूर्व में जोमैटो कम्पनी में डिलीवरी व्वॉय का काम करता था तथा वर्तमान में रैपीडो में काम कर रहा था।  26.01.2025 को किसी सवारी को छोड़ने वह फुटहिल गार्डन मसूरी रोड में गया, जहाँ सवारी छोड़ने के पश्चात उसने वेडिंग पॉइंट में काफी भीड़ भाड़ होने पर अंदर जाकर कुर्सी पर रखे बैग के अंदर से दो आईफोन चुराकर उन्हे घण्टाघर के पास एक राह चलते व्यक्ति को बेच दिया था। अभियुक्त का पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसकी जानकारी की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त

गोविंद साहू पुत्र स्वर्गीय रामनाथ साहू निवासी इंदिरा कॉलोनी, चक्कू वाला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 31 वर्ष। मूल निवासी जनपद छपरा बिहार।

बरामदगी
1-एप्पल आईफोन 13
2-एप्पल आईफोन 14

अपराधिक इतिहास
अभियुक्त गोविंद साहू के विरुद्ध कोतवाली नगर, थाना रायपुर सहित अन्य थानों में कई अभियोग पंजीकृत है जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम
1- उ0नि0 पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ०नि० संदीप कुमार
3- उ0नि0 प्रवेश रावत
4- कानि0 सतेन्द्र

SOG टीम
1- उ0नि0 कुंदन राम
3- हे0का0 किरण
4- का0 मनोज
5- का० आशीष

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Rajpur
Aarti Verma February 10, 2025 February 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बिग न्यूज़ : हरिद्वार पुलिस ने वारंटी गिरफ्तारी अभियान में 6 वारंटियों को किया गिरफ्तार…
Next Article राष्ट्रीय खेलों की कवरेज के दौरान मंजूल सिंह मांजिला का दिल का दौरा पड़ने से निधन, खेल मंत्री ने सहायता का आश्वासन दिया…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?