By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान में बड़ी कामयाबी – मुठभेड़ के बाद शातिर तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम स्मैक बरामद…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान में बड़ी कामयाबी – मुठभेड़ के बाद शातिर तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम स्मैक बरामद…
उत्तराखंडक्राइम

नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान में बड़ी कामयाबी – मुठभेड़ के बाद शातिर तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम स्मैक बरामद…

Aarti Verma
Last updated: 2025/08/26 at 3:54 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने में एसएसपी मणिकांत मिश्रा की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी

थाना नानकमत्ता पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद शातिर तस्कर जसवंत सिंह उर्फ जस्सी गिरफ्तार, 100 ग्राम स्मैक बरामद

उत्तराखंड।

घटना का विवरण

➡️ 25 अगस्त 2025 को थाना नानकमत्ता पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। रात्रि लगभग 9 बजे गुरुद्वारा नानकमत्ता के पीछे नगला रोड पर पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया। संदिग्ध पुलिस को देखकर जंगल की ओर भाग गया और पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर 5 राउंड फायरिंग की।

➡️ पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त जसवंत सिंह उर्फ जस्सी पुत्र हरदीप सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी, थाना नानकमत्ता, जनपद ऊधम सिंह नगर के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके से उसे दबोच लिया गया और तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

बरामदगी

➡️ गिरफ्तार अभियुक्त जसवंत सिंह उर्फ जस्सी के कब्जे से पुलिस टीम द्वारा निम्नलिखित बरामदगी की गई –

➡️ स्मैक – 100 ग्राम
➡️अवैध तमंचा – 01 नग
➡️जिंदा कारतूस – 03 नग
➡️नकद धनराशि – ₹2,000 (लगभग)

पूछताछ में बड़ा खुलासा

➡️ पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसे स्मैक बेचने का धंधा स्थानीय व्यक्ति लाली (निवासी ग्राम गिद्धौर, थाना नानकमत्ता) ने सिखाया। वह बहेड़ी निवासी सलीम से स्मैक खरीदकर लाता था और ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था।

उसने यह भी स्वीकार किया कि इसी अवैध धंधे से वह नया मकान बना रहा था और परिवार के खर्च पूरे कर रहा था।

आपराधिक इतिहास

➡️ जसवंत सिंह एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं –

➡️ FIR No. 268/17 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम

➡️ FIR No. 66/19 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम

➡️ FIR No. 40/19 धारा 392/307 IPC

➡️ FIR No. 42/23 धारा 323/504/506 IPC

➡️ FIR No. 15/23 धारा 323/504/506 IPC

➡️ FIR No. 209/23 धारा 8/21 NDPS Act

➡️ FIR No. 242/23 धारा 147/323/504/506 IPC

➡️ FIR No. 263/23 धारा 147/323/325/504/506 IPC
➡️ इसके अतिरिक्त अभियुक्त के विरुद्ध खटीमा थाना क्षेत्र में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है तथा वह कोतवाली चंपावत से भी वांछित चल रहा है।

एसएसपी का बयान

➡️ मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा राज्य को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में ऊधमसिंहनगर पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है।

➡️ उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी केवल एक अपराध नहीं बल्कि समाज और युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Ssp manikant Mishra
Aarti Verma August 26, 2025 August 26, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मातृ स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पहल
Next Article इधर शिकायत; उधर एक्शन; त्वरित कार्यवाही जिला प्रशासन की कार्यशैली में अब है शुमार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?