By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उपराष्ट्रपति भारत के देहरादून आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा पुलिस बल की ब्रीफिंग…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > उपराष्ट्रपति भारत के देहरादून आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा पुलिस बल की ब्रीफिंग…
उत्तराखंड

उपराष्ट्रपति भारत के देहरादून आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा पुलिस बल की ब्रीफिंग…

Aarti Verma
Last updated: 2024/08/30 at 4:16 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

रिपोर्टर : आरती वर्मा,

 

उपराष्ट्रपति भारत के देहरादून आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा पुलिस बल की ब्रीफिंग

 

कार्यक्रम स्थल व VVIP रुट में त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

 

ब्रीफिंग:-

देहरादून : 31/08/2024 से  उप राष्ट्रपति भारत, के प्रस्तावित 02 दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल कि आज 30/08/2024 को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान  उपराष्ट्रपति भारत के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा-प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया की वी0वी0आई0पी0 ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 03 घण्टा पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर लें तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस पास के स्थान को भली-भांति चैक कर लिया जाए, कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी गणों को दी जाए।

 

वी0वी0आई0पी0 से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा के पहलु से सतर्क दृष्टि रखी जाए एवं पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज चेकिंग के पश्चात कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति दी जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थलों के आस पास के ऊँचे स्थानों/पानी की टंकियों की बी0डी0एस0 व डाग स्कवाड टीम से सघन चैकिंग कर वहाँ पर आवश्यक पुलिस बल को नियुक्त करना सुनिश्चित करें।

 

वी0वी0आई0पी0 रूट के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह वी0वी0आई0पी0 भृमण से पूर्व सम्पूर्ण रुट का निरीक्षण कर इस बात को सुनिश्चित कर ले कि उक्त मार्ग पर कोई निर्माण सामग्री न पडी हो, साथ ही वी0वी0आई0पी0 रूट पर फ्लीट मूंवमेट के दौरान जिन चौराहों पर यातायात का दबाव अधिक रहता है, उनमें पूर्व से बैरिकेडिंग अथवा रस्सो की सहायता से ट्रैफिक को रोकने की व्यवस्था की जाये।

 

सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने साथ वर्दी एवं सादे में लगने वाले समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की पहचान करते हुए उनके ड्यूटी कार्ड चौक कर उन्हें ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ कर ले तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारिगण अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हो। साथ ही प्रभारी अधिकारी जॉलीग्रांट को निर्देशित किया गया कि वह एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु कांबिंग/चेकिंग कराना सुनिश्चित करें।

उक्त ब्रीफिंग के दौरान पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परीक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून एवं VVIP ड्यूटी में नियुक्त अन्य उच्चाधिकारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma August 30, 2024 August 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article अमित शाह की उपस्थिति में NCOL और उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर, जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा
Next Article केदारनाथ धाम से रिपेयरिंग के लिए ले जाया जा रहा हैलिकॉप्टर आसमान से गिरा जमीन पर,हुआ चकनाचूर…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?