By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: भद्रकाली मोड़ पर ब्रेक फेल होने से पलटी बस, दो चचेरे भाइयों की मौत, 13 यात्री घायल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > भद्रकाली मोड़ पर ब्रेक फेल होने से पलटी बस, दो चचेरे भाइयों की मौत, 13 यात्री घायल
उत्तराखंड

भद्रकाली मोड़ पर ब्रेक फेल होने से पलटी बस, दो चचेरे भाइयों की मौत, 13 यात्री घायल

Aarti Verma
Last updated: 2026/08/29 at 4:42 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

भद्रकाली मोड़ पर दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी

बस में 60 यात्री सवार थे। कई यात्री घायल

बस के नीचे स्कूटी सवार 2 लोगों की दबने से मौत, रेस्क्यू जारी।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों को लेकर खारास्रोत पार्किंग से हरिद्वार जा रही बस भद्रकाली से आगे ढलान पर ब्रेक फेल होने के कारण पलट गई। वहीं सड़क किनारे बैठे दो चचेरे भाई बस की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए।

बस में बिहार के समस्तीपुर, छपरा, दरभंगा और उससे सटे जनपदों के लोग तथा उत्तर प्रदेश के बिहार से सटे जिलों के लोग हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे। राजस्थान नंबर वाली बस से बृहस्पतिवार की रात करीब 9:30 बजे दिल्ली से चले थे। शुक्रवार सुबह बस ऋषिकेश पहुंची थी। बस को खारास्रोत पार्किंग में पार्क कर सभी 60 यात्री त्रिवेणी घाट पर स्नान करने के बाद दोपहर 12 बजे नीलकंठ की यात्रा पर चले गए थे। वहां से आने के बाद यात्री लक्ष्मणझूला, रामझूला और स्वर्गाश्रम घूमे।

सभी यात्री घूमने के बाद खारास्रोत स्थित पार्किंग में पहुंचे। पार्किंग से रात करीब 8:30 बजे हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही बस भद्रकाली पुलिस चौकी से नीचे की ओर ढलान पर चलने लगी तो चालक ने यात्रियों से कहा कि बस के ब्रेक नहीं लग रहे हैं। भद्रकाली पुलिस चौकी से करीब एक किलोमीटर दूर कपटियाल मोड़ पर अनियंत्रित बस अचानक पलट गई।

इस दौरान सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर बैठे चचेरे भाई शुभम (26) पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट और ऋषभ (34) पुत्र विक्रम सिंह बिष्ट, निवासी गली नंबर-6, गणेश विहार, गंगानगर, ऋषिकेश, बस की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद भद्रकाली चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एसपीएस उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल एक महिला को एम्स रेफर कर दिया गया।

You Might Also Like

पौड़ी गढ़वाल : पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण

देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या

सड़कों की मरम्मत में देरी पर अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी: सीएम धामी

उत्तराखंड विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा शुरू

बिग न्यूज़ : दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, बासी खाद्य सामग्री मिलने पर बंद कराया…

TAGGED: Accident, Badrinath, Dehradun news uttrakhand news, Rishikesh
Aarti Verma August 29, 2026 August 29, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article चकराता में बड़ा हादसा: खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल
Next Article हल्द्वानी से खेलों को नई उड़ान, क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का सीएम धामी ने किया शिलान्यास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

पौड़ी गढ़वाल : पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
उत्तराखंड October 14, 2026
देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या
उत्तराखंड October 14, 2026
सड़कों की मरम्मत में देरी पर अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी: सीएम धामी
उत्तराखंड October 14, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा शुरू
उत्तराखंड October 14, 2026
बिग न्यूज़ : दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, बासी खाद्य सामग्री मिलने पर बंद कराया…
उत्तराखंड October 13, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?