By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पेश आ रही हर चुनौती को स्वीकार करती कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की टीम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > पेश आ रही हर चुनौती को स्वीकार करती कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की टीम
उत्तराखंडक्राइम

पेश आ रही हर चुनौती को स्वीकार करती कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की टीम

Aarti Verma
Last updated: 2025/05/23 at 8:58 AM
Aarti Verma
Share
8 Min Read
SHARE

रिपोर्टर : आरती वर्मा,

कोतवाली नगर हरिद्वार

पेश आ रही हर चुनौती को स्वीकार करती कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की टीम

लंबी जद्दोजहद और कड़ी कसरत के बाद पकड़ में आया सूरज

रोड़ीबेलवाला क्षेत्रान्तर्गत 04 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या मामले में था वांछित

न कोई सर्विलांस और न कोई डीजिटल सपोर्ट, मैनुअल पुलिसिंग से मिली कामयाबी

टीम ने हरिद्वार से लेकर सहारनपुर तक करीब 600-700 C.C.T.V. कैमरे खंगाले

आरोपी ने अवैध संबंध बनाते रंगे हाथ पकड़े जाने पर हुई मारपीट का लिया बदला

बेइज्जती आरोपी को लगी नागवार, गुस्से में कर दी बाप की चहेती बेटी की हत्या

पहचान छिपाने के लिए बिग हटाकर लिया था टोपी का सहारा

ख़ुलासे में लगी टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा 5,000 रुपये तथा आईजी रेंज गढ़वाल द्वारा 25,000 का ईनाम दिया की घोषणा की

प्रकरण में आरोपी की तलाश एक अंधेरे से भरा रास्ता था, टास्क में लगी टीम ने वाकई काबिलेतारीफ काम किया है- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

ये था पूरा मामला-

15.05.2025 की सांय रोड़ीबेलवाला क्षेत्रान्तर्गत झुग्गी झोपड़ी में रह रहे व्यक्ति स्व() अशोक सिंह) ने चौकी रोड़ी बेलवाला पर आकर सूचना दी कि उसकी 04 वर्षीय बेटी को सूरज नामक एक व्यक्ति लेकर कहीं चला गया है। यह भी बताया कि पिछले 4-5 महीने से उन्ही की झोपड़ी में रह रहा तथा कबाड़ बिनने का काम कर रहा आरोपी सूरज नशे का आदी है और अक्सर सहारनपुर जाता रहता है। दिनांक 13 मई को जब पति पत्नि घर लौटे और बच्ची को नही पाया तो उन्होंने अनुमान लगाया कि सूरज बच्ची को लेकर सहारनपुर चला गया है। इसीलिए दंपत्ति बच्ची की तलाश में सहारनपुर गई थी लेकिन काफी तलाश के बाद भी बेटी या उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पा रहा है।

दी गई शिकायत पर कोतवाली नगर हरिद्वार पर मु.अ.स. 344/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीकृत कर पुलिस टीम बच्ची की तलाश के प्रयास कर ही रही थी कि दिनांक 16.05.2025 की सुबह रेलवे ट्रैक की सुरंग में बच्ची का शव बरामद हो गया। मामले में तत्काल शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही आगे बढ़ाते हुए उच्चाधिकारियों को उपलब्ध जानकारी साझा की गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से समस्त साक्ष्य एकत्रित किए। मुकदमें में धारा-103 BNS की बढोत्तरी की गयी।

खुद पहुंचे कप्तान, टीमें की गठित-

बच्ची का शव मिलने की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल घटनास्थल का निरीक्षण करने मातहत पुलिस ऑफिसर्स के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए अबोध बच्ची से जुड़ा मामला होने के कारण पूरी गंभीरता के साथ आरोपी की तलाश के लिए सीटी हरिद्वार कोतवाल सहित आसपास के थानों एवं सीआईयू की अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर स्वयं उन्हे ब्रीफ किया तथा एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा को मामले की मॉनिटरिंग करते हुए हर प्रगति की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए गए।

अंधेरे में सुई खोजने जैसा मुश्किल था टॉस्क-

प्रकरण में वांछित चल रहे सूरज नाम के व्यक्ति की तलाश पुलिस के लिए टेढ़ी खीर होने के कई कारण थे। पहली बात ये कि आरोपी के घर के बारे में किसी को कोई भी स्पष्ट जानकारी नही थी, दूसरी बात ये कि आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नही करता था, तीसरी बात ये कि आरोपी का किसी परिवार या व्यक्ति से करीबी ताल्लुकात नही थे और चौथा ये कि घुमक्कड़ी स्वाभाव के अनुसार आरोपी कई किलोमीटर तक पैदल ही निकल जाता था।

चुनौती पूरी करने के लिए पुलिस की दिन-रात कसरत-

मुश्किलें भी तमाम थी और जनता भी कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सक्षम नेतृत्व एवं कार्यकुशलता की वजह से हरिद्वार पुलिस की ओर आस भरी नजरों से देख रही थी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीमों ने आस-पास स्थित झुग्गी झोपडियो सहित हर की पैडी, सर्वानन्द घाट, विष्णु समस्त घाट आदि लालजीवाला, मोतीचूर, रायवाला ऋषिकेश में रह रहे लोगों से पूछताछ से की। आरोपी के सहारनपुर भागने की संभावना के मद्देनजर टीम ने हरिद्वार से सहारनपुर तक के बीच में करीब 600-700 सीसीटीवी कैमरों की फूटेज चैक की। हरिद्वार पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के जरीए आरोपी की तस्वीर साझा कर आमजन से भी सहयोग मांगा।

रंग लायी मेहनत-

बिना थके कई दिनों तक दिन-रात चली इस मेराथन कसरत के दम पर हरिद्वार पुलिस ने आखिरकार आरोपी सूरज को बसेडी रोड लक्सर स्थित कबाडी बस्ती से शमशान घाट की ओर जाने वाली सडक के पास बने खण्डर से दबोचने में कामयाबी हासिल की।

पूछताछ में तस्वीर हुई साफ-

पकड़ में आए सूरज उर्फ सूरजभान से की गई पूछताछ में वारदात और वारदात की वजह साफ हुई। आरोपी ने बताया कि वह ग्राम नगलाढाव थाना सुन्नगढ़ी जिला कासगंज उ0प्र0 का स्थायी निवासी है तथा वर्तमान में गड्डा पार्किंग झुग्गी झोंपडी रोडीबेलवाला में रह रहा था। वर्ष 2021 में हरिद्वार आने के बाद कुछ समय पहले ही उसकी कबाड़ बिनते हुए उसकी बमबम दास व उसकी पत्नी रेखा से पहले मुलाकात और फिर दोस्ती हो गयी। आरोपी अक्सर कबाड़ बेचकर हुई कमाई से राशन व पैसे देता था जिस वजह से उसकी मृतका की मां के साथ नजदीकियां बढ गयी।

अक्सर आरोपी सूरज की दी हुई गांजे की पुड़िया व सलोचन पीकर नशे में धुत रहने वाले बमबम दास ने एक दिन दोनो को शारीरिक सम्बन्ध बनाते हुये देख लिया और सूरज के साथ मारपीट, गाली गलौच कर झोपडी से बाहर निकाल दिया।

इस बेइज्जती का बदला लेने के लिए प्लान तैयार कर आरोपी पहले पति-पत्नी को राशन खरीदने के बहाने झोपड़ी से दूर लेकर गया और फिर मौका पाकर अपने पिता की लाड़ली 04 वर्षीय बच्ची को अपने साथ ले गया। भूरे की खोल से होते हुए ऊपर से होते हुए जब दोनों रेलवे सुंरग के अन्दर पहुंचे तो आरोपी बच्ची को किनारे बने खोपचे में ले गया और उसका मुंह अपने हाथ से ढककर गले में बंधे धागे को खींचकर बच्ची को जान से मार दिया। कुछ देर इंतजार करने के बाद जब आरोपी को यकीन हो गया कि बच्ची की मौत हो चुकी है तो वह अपनी नकली बीग वहीं आस-पास फेंक कूड़े का कट्टा लेकर सुरंग से बाहर निकल गया।

दर्ज मुकदमा व धारा-
मु0अ0सं0-344/2025, धारा -137(2), 103 BNS

पकड़ा गया आरोपी-
सूरज उर्फ सूरजभान पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम नगलाढाव थाना सुन्नगढ़ी जिला कासगंज उ0प्र0, हाल पता- गड्डा पार्किंग झुग्गी झोंपडी रोडिबेलवाला हरिद्वार उम्र 36 वर्ष।

पुलिस टीम-
1-प्रभारी निरीक्षक हरिद्वार रितेश शाह
निरीक्षक नरेंद्र सिंह प्रभारी ciu
2-व0उ0नि0 विरेन्द्र चन्द रमोला
3-उ0नि0 सतेन्द्र भण्डारी
4-उ0नि0 अंशुल अग्रवाल
5-उ0नि0 चरण सिंह
6-उ0नि0 आशीष नेगी
7-उ0नि0 प्रदीप कुमार
8-अ0उ0नि0 दीपक ध्यानी
9-हे0का0 सतेन्द्र
10-हे0का0 सतीश नौटिया
11-हे0का0 संजीव राणा
12-कानि0 निर्मल
13-कानि0 सुनील चौहान
14-कानि0 रमेश चौहान
15-कानि0 अमित भट्ट
16-कानि0 सौरभ नौटियाल
17- हे0का0 प्रेम (कोतवाली ज्वालापुर)
18-कानि0 नवीन क्षेत्री (कोतवाली ज्वालापुर)
19-कानि0 दीप गौड (कोतवाली रानीपुर)
20-कानि0 अजय (कोतवाली रानीपुर)
21-कानि0 सतेन्द्र (कनखल)
22-कानि0 हरवीर (सीआईयू)

You Might Also Like

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान

राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…

देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Haridwar news
Aarti Verma May 23, 2025 May 23, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्री हेमकुण्ट साहिब यात्रा के लिए जाने वाले प्रथम जत्थे को किया रवाना
Next Article एसएसपी पौड़ी के निर्देशन में नशा तस्करों पर पौड़ी पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान
उत्तराखंड November 3, 2026
राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…
उत्तराखंड November 3, 2026
देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…
उत्तराखंड November 3, 2026
शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…
उत्तराखंड November 2, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
उत्तराखंड November 2, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?