By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सीडीओ अभिनव शाह ने ली पीएम विश्वकर्मा की समीक्षा बैठक…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > सीडीओ अभिनव शाह ने ली पीएम विश्वकर्मा की समीक्षा बैठक…
उत्तराखंड

सीडीओ अभिनव शाह ने ली पीएम विश्वकर्मा की समीक्षा बैठक…

Aarti Verma
Last updated: 2025/03/12 at 2:31 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

सीडीओ अभिनव शाह ने ली पीएम विश्वकर्मा की समीक्षा बैठक।

देहरादून। 12 मार्च, 2025 

देहरादून : मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पीएम विश्वकर्मा पोर्टल की तकनीकी जानकारी और पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत संचालित 18 ट्रेड में से जिस ट्रेड में कम लोगों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है, उस पर विशेष फोकस करते हुए अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का मकसद कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता प्रदान करना है। मुख्य विकास अधिकारी ने जीएम डीआईसी को ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना का प्रशिक्षण देने और सभी पात्र लोगों को टूल किट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक अनिल कुमार बलूनी ने बताया कि इस वर्ष 2500 का लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 2329 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें से 1309 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके है। राज्य कार्यक्रम प्रबंधन यूनिट (एसपीएमयू) की टीम ने बैठक में सभी स्टेकहोल्डर को पीएम विश्वकर्मा योजना के सफल संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि इस योजना के तहत अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को शुरू से अंत तक सहायता और कारीगरों को अपने पारंपरिक कौशल को बढ़ाने, नई तकनीकी हासिल करने तथा बेहतर उत्पाद तैयार करने में मदद दी जाती है। पीएम विश्वकर्मा योजना में 18 ट्रेड शामिल है। इस दौरान उन्होंने स्टेकहोल्डर के कार्य और उनके दायित्वों के बारे में भी जानकारी दी।

बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अंजनी रावत नेगी, प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अनिल कुमार बलूनी, सहायक प्रबंधक स्वराज गुसाई, जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल, एनएसडीसी से सलोनी पंवार, राज्य कार्यक्रम प्रबंधन यूनिट (एसपीएमयू) से नेहा, दिव्या राणा, आरूषी रावत आदि मौजूद थे।

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma March 12, 2025 March 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article डीएम 19 मार्च हनोल रात्रि प्रवास पर रहेंगे, करेंगे मास्टर प्लान चैंज, सुनेगे स्थानिको की सुझाव…
Next Article देहरादून : पीएम मोदी के विजन को साकार करेगा उत्तराखण्ड…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं…
उत्तराखंड October 19, 2026
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
उत्तराखंड October 19, 2026
सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?