By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की सारथी बनेगी मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की सारथी बनेगी मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या
उत्तराखंड

महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की सारथी बनेगी मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या

Aarti Verma
Last updated: 2025/07/25 at 8:05 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE
  1.  महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की सारथी बनेगी मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या

प्रदेश सरकार द्वारा एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना” संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश की परित्यक्ता, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त, असहाय तथा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वयं के क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने हेतु आर्थिक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके निवास क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना एवं उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

योजना की मुख्य विशेषताएं:

लाभार्थी महिला की आयु 21 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

लाभार्थी महिला उत्तराखंड की मूल निवासी एवं स्थानीय होनी चाहिए।

योजना के अंतर्गत महिला को अधिकतम ₹2.00 लाख तक का स्वरोजगार प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अनुमति होगी।

प्रस्तावित परियोजना लागत में विभाग द्वारा 75% तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी जबकि 25% राशि महिला को स्वयं वहन करनी होगी।

परियोजना लागत के आधार पर सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाएगी — क्रमशः 50%, 30% एवं 20%।

महिला द्वारा स्वंय का अंशदान संबंधित बैंक/खाता में निर्धारित प्रतिशत के अनुसार जमा करना अनिवार्य होगा।

योजनांतर्गत चयनित क्षेत्रों जैसे—कृषि, पशुपालन, ब्यूटी पार्लर, सिलाई, फूड प्रोसेसिंग, कम्प्यूटर सेवाएं, मोबाइल रिपेयरिंग, रिटेल स्टोर आदि में स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।

लाभ हेतु जो पात्र महिलाएं आवेदन करना चाहती हैं वह अपने ज़िले के ज़िला कार्यक्रम अधिकारी, कार्यालय में अपने पूर्ण रूप से भरे आवेदन पंजीकृत डाक से उपलब्ध करवा सकती हैं।

You Might Also Like

मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी

एमडीडीए को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं टाउन प्लानर के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश…

उत्तराखंड में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी

सहस्त्रधारा रोड की स्वीट्स शॉप पर छापेमारी, मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि लिखना अनिवार्य

खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Minister rekha aarrya
Aarti Verma July 25, 2025 July 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article आंगनबाड़ी केंद्र कंडल व भैरों मंदिर मे समान नागरिक संहिता (UCC) व मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शिविर का आयोजन
Next Article स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को आवंटित किए जाएंगे भूखण्ड; डीएम ने मेयर को लिखा निवेदन पत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी
उत्तराखंड October 28, 2026
एमडीडीए को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं टाउन प्लानर के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश…
उत्तराखंड October 28, 2026
उत्तराखंड में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी
उत्तराखंड October 28, 2026
सहस्त्रधारा रोड की स्वीट्स शॉप पर छापेमारी, मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि लिखना अनिवार्य
उत्तराखंड October 28, 2026
खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित
उत्तराखंड October 27, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?