By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: रूड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग मे सीएम धामी ने नमो नवमतदाता सम्मेलन में किया प्रतिभाग
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > रूड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग मे सीएम धामी ने नमो नवमतदाता सम्मेलन में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड

रूड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग मे सीएम धामी ने नमो नवमतदाता सम्मेलन में किया प्रतिभाग

Aarti Verma
Last updated: 2024/01/25 at 9:41 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

रूड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग मे सीएम धामी ने नमो नवमतदाता सम्मेलन में किया प्रतिभाग

रुड़की:(जीशान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी नव मतदाताओं से अपील की कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और सबको मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट का सबसे अधिक महत्व होता है। मतदाता ही देश के भाग्य विधाता हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की सबसे अहम भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। जो मताधिकार के प्रयोग के लिए योग्य हो चुके हैं, अपना पंजीकरण कर मतदान करने का अधिकार लें। मतदान करने का पवित्र कार्य सभी को करना चाहिए। हमारी सोच होनी चाहिए कि पहले मतदान, फिर जलपान। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी है, इसके परिणामस्वरूप मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं। हमारे युवाओं को भी स्कूल, कॉलेजों, संस्थानों और विभिन्न क्षेत्रों में जाकर इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने होंगे।

इस अवसर पर विधायक श्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार श्री किरण चौधरी, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता, भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशांक रावत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री गौरव कौशिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी

एमडीडीए को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं टाउन प्लानर के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश…

उत्तराखंड में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी

सहस्त्रधारा रोड की स्वीट्स शॉप पर छापेमारी, मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि लिखना अनिवार्य

खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Roorkee
Aarti Verma January 25, 2024 January 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पौड़ी में हेरिटेज टूरिज्म गाइड प्रशिक्षण का समापन विधायक पौड़ी ने किया समापन
Next Article CM धामी ने गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी
उत्तराखंड October 28, 2026
एमडीडीए को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं टाउन प्लानर के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश…
उत्तराखंड October 28, 2026
उत्तराखंड में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी
उत्तराखंड October 28, 2026
सहस्त्रधारा रोड की स्वीट्स शॉप पर छापेमारी, मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि लिखना अनिवार्य
उत्तराखंड October 28, 2026
खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित
उत्तराखंड October 27, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?