By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: CM धामी ने आज वर्चुअल माध्यम से लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > CM धामी ने आज वर्चुअल माध्यम से लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…
उत्तराखंड

CM धामी ने आज वर्चुअल माध्यम से लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…

Aarti Verma
Last updated: 2024/10/21 at 7:10 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

देहरादून : मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा कैंची धाम के आशीर्वाद से आज लालकुआं से बांद्रा के मध्य ट्रेन संचालन का स्वप्न पूरा हुआ है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, वडोदरा, सूरत जैसे रेलवे स्टेशन से जुड़े लोगों को यात्रा करने का आसानी से विकल्प मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लालकुआं-बांद्रा रेल सेवा शुरू होने से बाबा कैंची धाम, जागेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा का एक बेहतर विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर आगे बढ़ रहे हैं। आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक के रूप में वंदेभारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेन, रेल नेटवर्क का हिस्सा बनी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से पहाड़ तक ट्रेन पहुंचने का स्वप्न ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन बनने के साथ ही पूर्ण हो जायेगा। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर भी सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है, जल्द ही इसमें भी कार्य शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड से काशी, अयोध्या और अन्य प्रमुख शहरों के लिए रेल सेवा के और विस्तार के लिए प्रयास किये जायेंगे। आज हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यहां के लोगों की यह बहुत पुरानी मांग थी कि लालकुआं से मुंबई के लिए सीधे रेल सेवा सुचारू हो। जो आज पूर्ण हुई है। इस रेल सेवा के संचालन से पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लोगों के साथ ही यहां के विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के दर्शनार्थियों व पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सप्ताह में तीन रेल गाड़ियां रामनगर, हल्द्वानी और अब लालकुआं से मुम्बई के लिए जा रही हैं, जिसका लाभ यहां के पर्यटन क्षेत्रों को भी मिलेगा।

लालकुआं-बांद्रा टर्मिनल के मध्य नई ट्रेन सं० 22544 सोमवार को लालकुआं से सुबह 07ः45 बजे प्रस्थान कर रुद्रपुर सिटी, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, कोटा, वडोदरा, सूरत होते हुए हुए अगले दिन मंगलवार को प्रातः 08 बजकर 30 मिनट पर बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में बांद्रा टर्मिनल से सुबह 11ः00 बजे, मंगलवार को प्रस्थान कर लालकुआं अगले दिन बुधवार 13 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए सेकेंड एसी का 01 कोच, थर्ड एसी के 02 कोच, एसी इकोनॉमी श्रेणी के 03 कोच तथा स्लीपर श्रेणी के 06 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच हैं। इस ट्रेन में सभी कोच एलएचबी के लगाये गये हैं। जो कि यात्रियों के लिए सुविधाजनक एवं संरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त हैं।

इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुमका, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, दीप कोश्यारी और डी.आर.एम रेखा यादव उपस्थित थे।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Pm modi
Aarti Verma October 21, 2024 October 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुनि की रेती : पुलिस का चेकिंग अभियान, 9 वाहन सीज, 47000 रुपये जुर्माना, 83 चालान…
Next Article पुलिस स्मृति दिवस: शहीदों की याद में मुख्यमंत्री धामी द्वारा महत्वपूर्ण घोषणाएं…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?