By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: “रणजीत सिंह वर्मा : राज्य आंदोलन की के एक जननायक ” का विमोचन सीएम धामी ने किया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > “रणजीत सिंह वर्मा : राज्य आंदोलन की के एक जननायक ” का विमोचन सीएम धामी ने किया
उत्तराखंड

“रणजीत सिंह वर्मा : राज्य आंदोलन की के एक जननायक ” का विमोचन सीएम धामी ने किया

Aarti Verma
Last updated: 2026/11/09 at 11:26 AM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

“रणजीत सिंह वर्मा : राज्य आंदोलन की के एक जननायक ” का विमोचन सीएम धामी ने किया

वरिष्ठ साहित्यकार गंभीर सिंह पालनी है इस पुस्तक के लेखक

देहरादून। आई. आर. डी. टी. सभागार में कई राज्य आंदोलकारियों, गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों और आमजन की उपस्थिति में सीएम पुष्कर धामी ने किया। पुस्तक के लेखक गंभीर सिंह पालनी और सह लेखक अजय वर्मा हैं।

विमोचन कार्यक्रम में मंच पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, हंस फाउंडेशन की माता मंगला देवी, स्व. रणजीत सिंह वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला सिंह, नरेंद्र सिंह और लेखक द्वय उपस्थित थे।इस अवसर पर उत्तराखण्ड आंदोलन से सम्बंधित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी हुआ।

उल्लेखनीय है कि इस राज्य की प्राप्ति के लिए यहाँ के आंदोलनकारियों ने बरसों तक अनवरत कठिन संघर्ष किया था। राज्य निर्माण के लिए किए गए ऐतिहासिक महत्व के आंदोलन के दौरान कई पुरुष व महिलाएं शहीद भी हुए थे।

पृथक पर्वतीय प्रांत बनाने की माँग का एक लंबा इतिहास रहा है लेकिन 1990 के दशक में ये माँग अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच कर पृथक उत्तराखण्ड राज्य प्राप्ति आंदोलन में बदल गई।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड राज्य प्राप्ति के उद्देश्य को लेकर उत्तराखण्ड की मातृशक्ति, छात्र शक्ति, भूतपूर्व सैनिक व अर्द्ध सैनिक संगठनों, राज्य व केंद्रीय कर्मचारी संगठनों, विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व वर्गीय संगठनों के प्रतिनिधियों के द्वारा 1994 में उत्तराखण्ड संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया जिसके केंद्रीय संरक्षक पूर्व विधायक श्री इंद्रमणि बडोनी थे; पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी इस समिति के केंद्रीय अध्यक्ष थे एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा इस समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य एवं समिति की देहरादून इकाई के जिलाध्यक्ष थे।

वर्ष 1994 में उत्तराखण्ड आंदोलन के जोर पकड़ने के बाद 1996 में आंदोलन के अपने चरम की ओर अग्रसर होने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के बुलावे पर आप तीनों का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से तथा केंद्रीय गृह मंत्री शंकर राव चव्हाण से क्रमशः दिनांक 06-01-1996 तथा दिनांक 09-01-1996 को मिला था। भविष्य में इन मुलाकातों के सकारात्मक परिणाम सामने आए थे।

उत्तराखण्ड राज्य प्राप्ति के लिए किए गए आंदोलन के दौरान गठित उत्तराखण्ड संयुक्त संघर्ष समिति की बागडोर थामकर आंदोलन का नेतृत्व करने वाले उक्त तीन नायकों इंद्रमणि बडोनी, काशी सिंह ऐरी और रणजीत सिंह वर्मा में से एक रणजीत सिंह वर्मा संघर्ष समिति से जुड़ने से पहले दो बार अविभाजित उत्तर प्रदेश के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रह चुके थे। सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित वर्मा ने सहकारी गन्ना समितियों, शिक्षण संस्थाओं और रेडक्रॉस से जुड़े रहने के साथ – साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों में सहभागिता कर समाज के उन्नयन में सक्रियता पूर्वक अग्रणी भूमिका निभाई ।

उत्तराखण्ड आंदोलन के दौरान वे कई बार जेल गए और पुलिसिया दमन के शिकार भी हुए ।

वे ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें पद की कोई लालसा नहीं थी। दिनाँक 25 जुलाई 1996 को श्रीदेव सुमन के शहादत दिवस पर बोलते हुए उन्होंने कहा था कि वे “राज्य नहीं, तो चुनाव नहीं” के संकल्प पर अडिग हैं। राज्य बनने से पूर्व यदि उन्हें विधायक की सीट थाली में परोस कर भी दी जाती है तब भी वे उसे स्वीकार नहीं करेंगे।

जब उत्तराखण्ड राज्य बना, एक राजनेता के रूप में उनकी स्वीकार्यता चरम पर थी। हर राजनैतिक दल चाहता था कि वे उसके प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ें लेकिन उन्होंने दृढ़तापूर्वक यह कहते हुए चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था कि मेरा संकल्प उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन को उसकी मंजिल तक पहुंचाना था। राज्य बन जाने के साथ ही मेरा संकल्प भी पूरा हो गया है। अब विधानसभा या लोकसभा चुनाव लड़ने की मेरी कोई इच्छा नहीं है।

यही नहीं उत्तराखण्ड राज्य बनने पर प्रदेश की पहली निर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने उन्हें लाल बत्ती का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया था।

सामाजिक जीवन में अत्यंत सरल और हर व्यक्ति के साथ एक साधारण नागरिक की तरह व्यवहार करने वाले रणजीत सिंह वर्मा असाधारण व्यक्तित्व से संपन्न थे।


उन जैसे दृढ़ संकल्प वाले नायकों के नेतृत्व में किये गये जनसंघर्षों से हासिल उत्तराखण्ड राज्य के 26 वें स्थापना दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर इस पुस्तक के रूप में हमने जन नायक स्व. रणजीत सिंह वर्मा को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।

You Might Also Like

विकास पुस्तिका प्रदेश की उपलब्धियों के साथ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का भी दस्तावेज : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि…

चमोली में 200 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति को SDRF ने रात में किया रेस्क्यू, घायल अस्पताल पहुंचाया

राजवीर सिंह खत्री ने दीपावली एवं भाई दूज पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

अनिल कुमार की ओर से क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma November 9, 2026 November 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि…
Next Article विकास पुस्तिका प्रदेश की उपलब्धियों के साथ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का भी दस्तावेज : मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

विकास पुस्तिका प्रदेश की उपलब्धियों के साथ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का भी दस्तावेज : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि…
उत्तराखंड November 9, 2026
चमोली में 200 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति को SDRF ने रात में किया रेस्क्यू, घायल अस्पताल पहुंचाया
उत्तराखंड November 9, 2026
राजवीर सिंह खत्री ने दीपावली एवं भाई दूज पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
नीरज कश्यप ने दीपावली एवं भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
breaking November 7, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?