By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: टिहरी के कलस्टर विद्यालयों में शीघ्र शुरू होंगे निर्माण कार्य
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > टिहरी के कलस्टर विद्यालयों में शीघ्र शुरू होंगे निर्माण कार्य
उत्तराखंड

टिहरी के कलस्टर विद्यालयों में शीघ्र शुरू होंगे निर्माण कार्य

Aarti Verma
Last updated: 2025/08/13 at 12:53 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

टिहरी के कलस्टर विद्यालयों में शीघ्र शुरू होंगे निर्माण कार्य

कार्यदायी संस्था द्वारा तैयार 10.65 करोड़ के आंगणन को विभागीय मंत्री की मंजूरी

देहरादून, 12 अगस्त 2025

टिहरी जनपद में कलस्टर विद्यालय योजना के अंतर्गत चिन्हित पांच राजकीय इंटर कॉलेजों में शीघ्र ही भवन निर्माण एवं अन्य अवस्थापना कार्य शुरू किये जायेंगे। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इन विद्यालयों में निर्माण कार्यों को कार्यदायी संस्था द्वारा आंगणित रूपये 10 करोड़ 65 लाख की धनराशि को मंजूरी दे दी है।

सूबे में विद्यालयी शिक्षा को और उन्नत बनाने और एक ही कैम्पस में कक्षा-6 से लेकर कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा व सुविधा उपलब्ध करने के दृष्टिगत राज्य सरकार ने कलस्टर विद्यालयों की स्थापना का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत विभिन्न जनपदों में विद्यालयों का चयन कर उन्हें कलस्टर विद्यालयों में परिवर्तित किया जा रहा है।

इसी क्रम में टिहरी जनपद में चयनित 5 कलस्टर विद्यालयों में विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के परियोजना खंड ऋषिकेश द्वारा रूपये 10 करोड़ 65 लाख का आंगणन तैयार किया है। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज नागदेव पथल्ड में भवन व अन्य अवस्थापना कार्ये हेतु रूपये 1 करोड़ 94 लाख, राजकीय इंटर कॉलेज बंगियाल में रूपये 2 करोड़ 26 लाख, राजकीय इंटर कॉलेज काण्डीखाल 2 करोड़ 26 लाख, राजकीय इंटर कॉलेज चाका (क्वीली) रूपये 1 करोड़ 90 लाख तथा राजकीय इंटर कॉलेज केशरधार नैचोली हेतु रूपये 2 करोड़ 55 लाख की धनराशि के आंगणन तैयार किये हैं। जिसे विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा अनुमोदन दे दिया गया है। शीघ्र ही इन विद्यालयों में निर्माण कार्य के लिये धनराशि अवमुक्त कर दी जायेगी।

योजना के अंतर्गत चयनित इन पांचों विद्यालयों को कलस्टर विद्यालय में विकसित किया जायेगा, इसके लिये इन विद्यालयों में कक्षा-कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, प्रधानाचार्य कक्ष, कार्यलय कक्ष, स्टॉफ कक्ष, विभिन्न प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, शौचालय आदि का निर्माण किया जायेगा साथ ही पुराने भवन की वृहद मरम्मत व अन्य सुविधाएं जुटाई जायेगी, ताकि एक ही विद्यालय में छात्र-छात्राओं को सभी विषयों के अध्यापक, प्रयोगशालाएं, कम्प्यूटर लैब, खेल व अन्य गतिविधियां और विभिन्न सरकारी योजनाओं का आसानी से लाभ मिल सकेगा।

कलस्टर विद्यालय योजना के तहत टिहरी जनपद में प्रथम चरण में पांच विद्यालयों का चयन किया गया है। इन चयनित विद्यालयों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये कार्यदायी संस्था द्वारा तैयार रूपये 10 करोड़ 65 लाख के आंगणन को मंजूरी दे दी गई है। शीघ्र ही विद्यालयों में निर्माण कार्य हेतु धनराशि अवमुक्त कर दी जायेगी। – डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

You Might Also Like

राष्ट्रीय स्तर पर SDRF उत्तराखण्ड का परचम, CBRN प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

उत्तराखंड में ₹1475 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 62 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

विकासनगर: दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाएं, चाइनीज सामान से करें परहेज, स्वदेशी अपनाने की कुलदीप कुमार ने की अपील

नीरज कश्यप ने धनतेरस, दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून : लामबगड़ में सड़क दुर्घटना, एसडीआरएफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma August 13, 2025 August 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article धामी कैबिनेट की बैठक ख़त्म, 26 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी…
Next Article बर्ल्ड फ्ल्यू की रोकथाम को डीएम ने ली अहम बैठक,
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

राष्ट्रीय स्तर पर SDRF उत्तराखण्ड का परचम, CBRN प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान
उत्तराखंड November 6, 2026
उत्तराखंड में ₹1475 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 62 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
उत्तराखंड November 6, 2026
विकासनगर: दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाएं, चाइनीज सामान से करें परहेज, स्वदेशी अपनाने की कुलदीप कुमार ने की अपील
उत्तराखंड November 6, 2026
नीरज कश्यप ने धनतेरस, दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड November 6, 2026
देहरादून : लामबगड़ में सड़क दुर्घटना, एसडीआरएफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल…
उत्तराखंड November 6, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?