By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डोईवाला में शवदाह गृह के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर पार्षद ने जताया मंत्री अग्रवाल का आभार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > डोईवाला में शवदाह गृह के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर पार्षद ने जताया मंत्री अग्रवाल का आभार
उत्तराखंड

डोईवाला में शवदाह गृह के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर पार्षद ने जताया मंत्री अग्रवाल का आभार

Aarti Verma
Last updated: 2024/02/21 at 12:36 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

रिपोर्टर : आरती वर्मा,

डोईवाला में अंतिम संस्कार के लिए शवदाह बनाने को लेकर लंबे समय से मांग चली आ रही थी। इस मांग के लिए शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर पालिका डोईवाला के प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। जिस पर पालिका के पार्षदों के प्रतिनिधि दल ने मंत्री अग्रवाल का आभार प्रकट किया।

पार्षद गौरव मल्होत्रा ने मंत्री डॉ अग्रवाल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि डोईवाला की जनता को अंतिम संस्कार के लिए लंबे समय से दिक्कतें पैदा हो रही थी। कहा कि स्थायी शवदाह गृह बनाने को लेकर लोगों की मांग लगातार उठायी जा रही थी। जिस पर सहमति न मिलने के कारण मांग अधूरी ही रह जाती थी।

पार्षद गौरव ने कहा कि नगर पालिका परिषद डोईवाला के प्रस्ताव को मंत्री डॉ अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए इस पर सहमति दी। साथ ही एक करोड़ 23 लाख 16 हजार रूपये की वित्तीय स्वीकृति भी दी है।

शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि डोईवाला में स्थायी शवदाह गृह नहीं होने से दिक्कतें पैदा होती थी। कहा कि वर्षाकाल के दौरान यह परेशानी अधिक होने के चलते वर्षों से स्थायी शवदाह गृह की मांग लगातार की जा रही थी। डा. अग्रवाल ने बताया कि उनका गृहक्षेत्र भी डोईवाला होने से यह आवश्यकता उन्हें भी महसूस हुई है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका परिषद डोईवाला की ओर से शवदाह गृह के निर्माण को प्रस्ताव भेजा गया। जिसे अति आवश्यक पाते हुए उन्होंने अपना अनुमोदन प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि यह शवदाह गृह डोईवाला-ऋषिकेश के मार्ग के समीप सौंग नदी के बायीं ओर बनाया जाएगा।

डा. अग्रवाल ने बताया कि शवदाह गृह के लिए 01 करोड़ 23 लाख 16 हजार रूपये पर उनकी ओर से स्वीकृति दी गई है। बताया कि जल्द ही जीओ जारी कर इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे डोईवाला की जनता को इस बड़ी परेशानी से निजात मिल सकेगी और शव का अंतिम संस्कार सुरक्षात्मक तरीके से हो सकेगा।

डा. अग्रवाल ने बताया कि 123.16 लाख की लागत से बनने वाले शवदाह गृह में लकड़ी का गोदाम, प्रतीक्षालय, केयर टेकर रूम, शौचालय, चार अंतिम संस्कार के लिए चिमनीनुमा शेड, अंतिम संस्कार पूजा स्थल, पाथवे का निर्माण आदि किया जाएगा।

आभार प्रकट करने वालों में पार्षद गौरव मल्होत्रा, पार्षद प्रतिनिधि भारत भूषण, पार्षद अब्दुल कादिर, संजय खत्री, अनुज, बलविंदर, मनीष धीमान, नागेंद्र नागी आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Doiwala news
Aarti Verma February 21, 2024 February 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पाबौ कांग्रेस की ब्लॉक प्रमुख भाजपा में शामिल क्षेत्र के  दिग्गज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में  हड़कंप 
Next Article देहरादून : कोतवाली विकासनगर, क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डुमेट मे हुई हत्या, लूट में वांछित 25000 रुपए का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?